Headlines

PM मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मारने की धमकी:रिपोर्ट में दावा– आरोपी ने फेसबुक पर लिखा- मोदी अपनी मौत के लिए आ रहे




पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जान से मारने की धमकी मिली है। ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस मोदी को दी गई धमकी की जांच कर रही है। द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, धमकी फेसबुक पर “मेलबर्न मीट्स मोदी” कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ी एक पोस्ट के नीचे लिखी गई थी। पोस्ट के नीचे अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से लिखा गया, “स्टेडियम की छत कार्यक्रम के दौरान बंद रहनी चाहिए, नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा।” जांच एजेंसियों ने उस पोस्ट से जुड़े आईपी एड्रेस की पहचान कर ली है। मोदी 8 जुलाई से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे। “मेलबर्न मीट्स मोदी” कार्यक्रम 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में होना है। मोदी के इसमें शामिल होने की संभावना है। धमकी सामने आते ही जानकारी ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस को दे दी गई थी। खबर लागातर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *