Headlines

PV Sindhu Wins Japan Open Title


टोक्यो1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है। उन्होंने पहली बार खिताब जीता है। सिंधु ने 2 साल बाद कोई फाइनल मैच जीता है।

31 साल की सिंधु ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। यह मैच 50 मिनट तक चला।

2022 के बाद पहला बड़ा खिताब

सिंधु ने आखिरी बार 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 का खिताब जीता था। इसके बाद 2024 के सैयद मोदी इंटरनेशनल के बाद यह उनका पहला फाइनल था। इस दौरान वे मलयेशिया ओपन सुपर 500 में उपविजेता भी रही थीं।

सेमीफाइनल में चेन यू फेई चोटिल होकर बाहर हुईं

सेमीफाइनल में चीन की चेन यू फेई हैम्स्ट्रिंग चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गईं। उस समय सिंधु 21-19, 15-10 से आगे थीं। इसके साथ ही सिंधु ने फाइनल में जगह बना ली।

क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर मिला

क्वार्टर फाइनल में जापान की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोजोमी ओकुहारा चोट के कारण नहीं उतरीं, जिससे सिंधु को वॉकओवर मिला। इससे पहले दूसरे दौर में सिंधु ने चीन की हान यू को 35 मिनट में 21-16, 21-14 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

————————————–

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *