Headlines

SBI का दावा लोन और EMI फिर महंगी होगी:RBI 0.50% तक रेपो रेट बढ़ा सकता है, क्रूड ऑयल $100 पार होने से महंगाई बढ़ेगी




आने वाले दिनों में आपका होम लोन और कार लोन महंगा हो सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिसर्च रिपोर्ट में दावा किया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेपो रेट में बढ़ोतरी कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, RBI अक्टूबर की क्रेडिट पॉलिसी में रेपो रेट 0.25% बढ़ा सकता है, इसके बाद दिसंबर में भी इतनी ही बढ़ोतरी कर सकता है। यानी 0.50% तक रेपो रेट बढ़ सकते हैं। हाल ही में अगस्त में हुई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में RBI ने रेपो रेट को लगातार चौथी बार 5.25% पर स्थिर रखा था। हालांकि, अब अक्टूबर 5 से 7 के बीच होने वाली अगली MPC बैठक में दरें बढ़ाना लगभग तय माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *