Super Chess Classic Longest Match


  • Hindi News
  • Sports
  • Super Chess Classic Longest Match | Praggnanandhaa Vs Lagrave; 5 Contenders For Title

बुखारेस्ट (रोमानिया)2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रागननंदा और फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के बीच शनिवार को सुपर चेस क्लासिक में 6 घंटे तक मैराथन मुकाबला खेला गया। यह मैच 139 बाजियों तक चला। प्रज्ञानंदा को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

बुखारेस्ट में 8वें राउंड में प्रागननंदा के पास जीत के अच्छे मौके थे, लेकिन वे उन्हें भुना नहीं सके। टूर्नामेंट के आखिरी राउंड से पहले खिताब की रेस रोमांचक हो गई है। अब 5 खिलाड़ी मजबूत दावेदार हैं।

आखिरी में दोनों प्लेयर्स के पास केवल किंग ही बचे थे।

आखिरी में दोनों प्लेयर्स के पास केवल किंग ही बचे थे।

डच खिलाड़ियों के लिए खराब दिन, वेस्ले सो को वॉकओवर मिला टॉप पर चल रहे अमेरिका के फैबियानो कारूआना और जर्मनी के विंसेंट कीमर का मुकाबला ड्रॉ रहा। दूसरी ओर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव ने नीदरलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

नीदरलैंड के दोनों खिलाड़ियों के लिए दिन खराब रहा। फॉरेस्ट को सिंदारोव से हार मिली, जबकि अनीश गिरी को सबसे कम रैंकिंग वाले रोमानियाई खिलाड़ी डेक बोग्दान-डेनियल ने हराया। अमेरिका के वेस्ले सो को अलीरेजा फिरोजा के हटने से वॉकओवर मिला।

अंक तालिका की ताजा स्थिति

  • विंसेंट कीमर और फैबियानो कारुआना 5-5 अंकों के साथ टॉप पर हैं।
  • जावोखिर सिंदारोव, वेस्ले सो और जॉर्डन वान फॉरेस्ट 4.5-4.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
  • आर प्रज्ञानंदा, अनीश गिरी और मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव 4-4 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।

(डेक बोग्दान-डेनियल ने अपना अभियान 3.5 अंकों पर समाप्त किया, लेकिन आखिरी राउंड में उन्हें वॉकओवर मिलेगा। इससे वे 4.5 अंक पर पहुंच जाएंगे।)

विजेता को मिलेंगे 1,00,000 अमेरिकी डॉलर टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 3,75,000 अमेरिकी डॉलर (USD) है। विजेता को 1,00,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। शीर्ष खिलाड़ियों के बीच टाई होने पर विजेता तय करने के लिए कम समय के टाईब्रेक मैच खेले जाएंगे।

————————————————



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *