Headlines

U20 World Athletics Championship | Ashish Yadav Wins Silver in Javelin


  • Hindi News
  • Sports
  • U20 World Athletics Championship | Ashish Yadav Wins Silver In Javelin

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आशीष यादव ने यूजीन में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप के तीसरे दिन पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही भारत का मेडल खाता खुल गया।

यादव ने तीसरे राउंड में 74.09 मीटर भाला फेंका, जिससे उन्हें सिल्वर मिला। इसी फाइनल में शामिल दूसरे भारतीय टी. धरनिधरन 72.35 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।

यादव दूसरे भारतीय, जिन्होंने सिल्वर जीता

19 साल के आशीष यादव इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे भारतीय बन गए हैं। दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 2016 में पोलैंड में हुई चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था।

नीरज ने उसी स्पर्धा में 86.48 मीटर का थ्रो किया था, जो अब भी वर्ल्ड जूनियर रिकॉर्ड है।

दक्षिण अफ्रीका के जान-हेन्ड्रिक हेमन्स को गोल्ड

गोल्ड मेडल दक्षिण अफ्रीका के जान-हेन्ड्रिक हेमन्स ने जीता। उन्होंने अपने छठे और आखिरी प्रयास में 80.50 मीटर भाला फेंका।

हेमन्स का यह थ्रो इस सीजन का U20 वर्ल्ड लीड प्रदर्शन रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *