Vidyut Jammwal Rapid Fire Interview


2 घंटे पहलेलेखक: आशीष तिवारी

  • कॉपी लिंक

विद्युत जामवाल को देखकर आमतौर पर एक ही चीज दिमाग में आती है- एक्शन। लेकिन असली विद्युत से बातचीत करें तो कहानी सिर्फ किक, पंच और स्टंट तक सीमित नहीं रहती।कभी वह अपनी टीम को ‘अपने खिलाफ कुछ करने लायक’ नहीं मानते, कभी गंजे लुक को लेकर अपने गंजे दोस्तों को सलाह दे डालते हैं और कभी ‘पहाड़ या समंदर?’ जैसे सीधे सवाल के जवाब में ‘गड्ढा’ और ‘मार्स’ तक पहुंच जाते हैं।

दैनिक भास्कर से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि एक्शन और कॉमेडी में से क्या चुनेंगे, तो जवाब भी ऐसा आया जिसकी शायद किसी को उम्मीद नहीं थी- ‘रोना-धोना।’

सवाल: एक्शन पार्टनर, कॉमेडी पार्टनर और रोड ट्रिप पार्टनर- तीनों के लिए किस एक्ट्रेस को चुनेंगे?

जवाब: मेरे पास तीनों विकल्प खुले हैं। जो पहले मेरे साथ काम करने आएंगी, मैं उनके साथ वही कर लूंगा।

सवाल: बॉलीवुड में किसे कलरीपायट्टु सिखाना चाहेंगे?

जवाब: कई कलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें जबरदस्ती नहीं सिखा सकते। जब शिष्य तैयार होता है तो गुरु खुद आ जाता है। जब सीखने वाला तैयार होगा, मैं सिखा दूंगा।

सवाल: आपकी ऐसी कौन-सी आदत है जिसे आपकी टीम आपके खिलाफ इस्तेमाल कर सकती है?

जवाब:मेरी टीम मेरे खिलाफ कुछ नहीं कर सकती।

सवाल: ऐसी कौन-सी चीज है जिसमें लोग आपको एक्सपर्ट समझते हैं, लेकिन आप खुद को थोड़ा कच्चा मानते हैं?

जवाब:लोग बिल्कुल सही सोचते हैं। जिस चीज में उन्हें लगता है कि मैं एक्सपर्ट हूं, मैं हूं! लोग बहुत समझदार हैं।

सवाल: अपने बारे में सुनी सबसे अजीब अफवाह?

जवाब: मैं लोगों की बातें सुनता ही नहीं। अपने दिमाग की सुनना बंद करूंगा तभी तो दुनिया की बातें सुनाई देंगी। और अगर दुनिया की सुनने लगा तो खुश नहीं रह पाऊंगा। आखिरकार खुश ही तो रहना है।

सवाल: बॉलीवुड या हॉलीवुड?

जवाब: ये तो वही बात हो गई कि दायां हाथ या बायां हाथ। दोनों हाथ आपके हैं, दोनों का मजा लीजिए।

सवाल: एक्शन या कॉमेडी?

जवाब: रोना-धोना… ड्रामा।

सवाल: पहाड़ या समंदर?

जवाब: गड्ढा! ये सब तो देख लिया। अब जमीन के अंदर चलते हैं या मार्स चलते हैं।

सवाल: सबसे फनी को-स्टार?

जवाब: कोडी रोड्स । बहुत फनी इंसान है।

सवाल: बकेट लिस्ट में ऐसा कौन सा डायरेक्टर है जिसके साथ काम करना चाहते हैं?

जवाब: मेरी कोई बकेट लिस्ट नहीं है। लिस्ट बनाओ तो दायरा सीमित हो जाता है। लिस्ट न बनाओ तो जिंदगी में सब कुछ मिल सकता है।

सवाल: अगर विद्युत और धलसिम आमने-सामने आ जाएं और न CGI हो, न बॉडी डबल- तो कौन जीतेगा?

जवाब: दोनों एक हो जाएंगे और पूरी दुनिया को हरा देंगे!

____________________________

विद्युत जामवाल का यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. धलसिम मैं नहीं, मेरी किस्मत लेकर आई:विद्युत जामवाल बोले- मुझे ढूंढते-ढूंढते दुनिया के 11 बेस्ट फाइटर्स में शामिल किया

एक तरफ ‘स्ट्रीट फाइटर’ की दुनिया, दूसरी तरफ हॉलीवुड के बड़े-बड़े नाम और इनके बीच भारत का एक ऐसा एक्टर, जिसने अपनी पहचान किसी फिल्मी खानदान या स्टारडम से नहीं, बल्कि अपनी बॉडी, ब्रीदिंग और मार्शल आर्ट्स से बनाई। विद्युत जामवाल अब धलसिम बनकर ग्लोबल स्क्रीन पर उतर रहे हैं।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.