Headlines

WCL सीजन 3 में दिग्गजों की वापसी:क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और युवराज सिंह समेत सितारे उतरेंगे, 3 अक्टूबर से दुबई-शारजाह में मुकाबले




वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) का तीसरा सीजन 3 अक्टूबर से शुरू होगा। टूर्नामेंट दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। सीजन 3 में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और युवराज सिंह समेत पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर खेलेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 10 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। जारी जानकारी के मुताबिक, WCL सीजन 3 में कई देशों के दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे। पूरी टीमों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। टूर्नामेंट में दिग्गजों के साथ दुनिया की बड़ी लीग में खेल रहे क्रिकेटर भी शामिल होंगे। इससे खिलाड़ी फिर अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते और राष्ट्रीय रंगों में नजर आएंगे। दिग्गज खिलाड़ियों से सजी टीमें वेस्टइंडीज चैंपियंस में क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल की तिकड़ी खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस में डेविड वॉर्नर, क्रिस लिन, उस्मान ख्वाजा और डार्सी शॉर्ट शामिल होंगे। इंग्लैंड चैंपियंस में डेविड मलान, जेसन रॉय और मोइन अली खेलेंगे। दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की अगुआई एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस करेंगे। टीम में इमरान ताहिर भी होंगे। पाकिस्तान चैंपियंस में शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज जैसे चर्चित खिलाड़ी फिर साथ होंगे। बांग्लादेश चैंपियंस में महमुदुल्लाह और मोहम्मद अशरफुल खेलेंगे। इंडिया चैंपियंस की अगुआई युवराज सिंह करेंगे। उनके साथ हरभजन सिंह, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा और यूसुफ पठान होंगे। टीम में आगे और नाम जोड़े जाएंगे। पहले दो सीजन में भारत और दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस विजेता WCL के पहले सीजन का खिताब इंडिया चैंपियंस ने जीता था। फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच यादगार मुकाबला हुआ था। दूसरे सीजन में एबी डिविलियर्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। “सुपरमैन” डिविलियर्स ने कई बेहतरीन पारियां खेलीं और दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के साथ ट्रॉफी जीती। WCL ने पिछले दो सीजन में दूसरे लीजेंड्स टूर्नामेंट से अलग पहचान बनाई है। इसमें मशहूर क्रिकेट दिग्गजों और अभी भी दुनिया की बड़ी लीग में खेल रहे खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण रखा गया। इस फॉर्मेट से दर्शकों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को फिर मैदान पर देखने का मौका मिलता है। खिलाड़ी अपने देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं और दोबारा राष्ट्रीय रंगों में खेलते हैं। दर्शकों की संख्या में IPL के बाद दूसरे स्थान पर WCL के दूसरे सीजन को दुनियाभर में करीब 495 मिलियन दर्शकों ने देखा था। दर्शकों की संख्या के मामले में यह IPL के बाद दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला क्रिकेट लीग बना। पुरानी यादें, कड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्विता और विश्वस्तरीय क्रिकेट खेलने में सक्षम खिलाड़ी इसकी खासियत हैं। इससे WCL ने वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर में अलग जगह बनाई है। सीजन 3 में पहले से ज्यादा बड़े नाम और ज्यादा रोमांच का दावा किया गया है। टूर्नामेंट से जुड़े खिलाड़ियों के स्तर को देखते हुए इस बार खिलाड़ी पूल बड़ा और मजबूत होने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *