Headlines

Womens Asia Cup 2026 Dubai


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाथ मिलना तय नहीं है। गुरुवार को कैप्टंस मीट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस सवाल को टाल गईं।

उनसे पूछा गया था कि क्या वह पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाएंगी। दोनों टीमों का मैच 5 सितंबर को दुबई में होगा। हरमन ने इस मैच पर कहा- ‘टीम बाहरी बातों को अपने खेल पर असर नहीं डालने देगी।’ एशिया कप कल (28 अगस्त) से शुरू हो रहा है।

हरमनप्रीत ने जून-जुलाई में आयोजित विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था। 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है।

भारत-पाकिस्तान मैच के टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की फातिमा सना।

भारत-पाकिस्तान मैच के टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की फातिमा सना।

पिछले एशिया कप से शुरू हुई नो-हैंडशेक पॉलिसी

भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तानियों से नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी। जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था।

हरमनप्रीत ने कहा- किसी एक टीम पर फोकस नहीं करेंगे

भारतीय कप्तान कौर ने कहा कि टीम महिला T20 एशिया कप में किसी एक प्रतिद्वंद्वी को निशाना नहीं बनाएगी। भारत का फोकस अच्छा क्रिकेट खेलने पर रहेगा।

सभी टीमें अच्छा कर रही हैं। हमारा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने और किसी भी टीम को आसान नहीं मानने पर है।’

उन्होंने कहा, ‘हमारा मुख्य फोकस सिर्फ क्रिकेट खेलना है, खेल के दूसरे प्रभावों पर ध्यान देना नहीं।’

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.