Headlines

WPL Mini Auction 2026 | Kochi Players List UP Warriorz Bidding Update


कोच्चि1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज कोच्चि में होगी। ऑक्शन शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

इस मिनी ऑक्शन में 146 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें से 27 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। विदेशी खिलाड़ियों के लिए सिर्फ 7 स्लॉट खाली हैं।

नीलामी से पहले यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा 3.75 करोड़ रुपए बचे हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम 90 लाख रुपए हैं। खबर में जानिए ऑक्शन के नियम और 6 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो महंगे बिक सकते हैं।

मिनी ऑक्शन 2027 की मुख्य बातें

  • WPL की हर टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
  • यह नीलामी मिनी ऑक्शन है, इसलिए टीमों को राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करने का मौका नहीं मिलेगा।
  • पांचों टीमों ने नीलामी से पहले 63 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें 23 विदेशी खिलाड़ी हैं।
  • सभी फ्रेंचाइजी को अधिकतम 15 करोड़ रुपए खर्च करने की अनुमति है। इसमें टीमों ने जिन प्लेयर को रिटेन किया है, उस पर खर्च किए पैसे शामिल हैं।

मिनी ऑक्शन और मेगा ऑक्शन में अंतर

  • मिनी ऑक्शन में टीमें ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। अगर टीम चाहे तो स्क्वॉड के सभी खिलाड़ियों को टीम में रख सकती हैं। हालांकि राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • राइट टू मैच कार्ड को एक उदाहरण से समझते है- मान लें दिल्ली टीम से रिलीज की गई खिलाड़ी को मुंबई की टीम ऑक्शन में सबसे उंची बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल करती हैं, तब दिल्ली अगर चाहे तो इस कार्ड का इस्तेमाल कर उसे अपनी टीम में शामिल कर सकती है। हालांकि उसे खिलाड़ी को उतने ही रुपए पर्स से खर्च करने होंगे, जितनी ऑक्शन में बोली लगी हैं।
  • मेगा ऑक्शन में कोई टीम राइट मैच कार्ड को मिलाकर मैक्समम 5 प्लेयर रिटेन कर सकती है। फिर बाकी बचे पैसों से उसे 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड पूरा करना होता है। आमतौर पर मेगा ऑक्शन हर 3 साल बाद होता है। पिछला मेगा ऑक्शन WPL 2025 सीजन के लिए हुआ था, तो अगला 2028 सीजन से पहले होगा।

ऑक्शन में इन 6 खिलाड़ियो पर फोकस…

1. सोफी मोलिन्यू (बेस प्राइस: ₹50 लाख)

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू टी-20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रही हैं। 2026 में वे ऑस्ट्रेलिया की टॉप टी-20 इंटरनेशनल विकेट टेकर हैं। विमेंस हंड्रेड में उन्होंने 8 मैचों में 128 रन बनाए और 11 विकेट लिए। 2024 में RCB की खिताबी जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी।

मोलिन्यू ने WPL में खेले 10 मैचों में 12 विकेट लिए हैं।

मोलिन्यू ने WPL में खेले 10 मैचों में 12 विकेट लिए हैं।

2. जेस जोनासन (बेस प्राइस: ₹40 लाख)

ऑस्ट्रेलिया की स्पिन ऑलराउंडर जेस जोनासन दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन सीजन खेल चुकी हैं। 2025 में उन्होंने 8 मैचों में 150 रन बनाए और 13 विकेट लिए। WPL में उनके नाम 24 मैचों में 295 रन और 33 विकेट हैं। दिल्ली, गुजरात और यूपी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं।

जेस जोनासन पिछले साल WPL नहीं खेलीं। उन्होंने मेगा ऑक्शन से नाम वापस ले लिया था।

जेस जोनासन पिछले साल WPL नहीं खेलीं। उन्होंने मेगा ऑक्शन से नाम वापस ले लिया था।

3. सारा ब्राइस (बेस प्राइस: ₹10 लाख)

स्कॉटलैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा ब्राइस 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुकी हैं। 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 5 पारियों में 159 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 134 रहा। वे बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग का विकल्प भी देती हैं। एसोसिएट देश की खिलाड़ी होने के कारण उन्हें प्लेइंग-11 में पांचवीं विदेशी खिलाड़ी के रूप में शामिल किया जा सकता है।

सारा दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुकी हैं।

सारा दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुकी हैं।

4. वृंदा दिनेश (बेस प्राइस: ₹10 लाख)

भारतीय बल्लेबाज वृंदा दिनेश यूपी वॉरियर्स के लिए दो सीजन खेल चुकी हैं। विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में उन्होंने 5 पारियों में 171 रन बनाए। कर्नाटक की लीग ‘महारानी टी-20 ट्रॉफी’ 2026 में भी उन्होंने 7 पारियों में 256 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 192.48 रहा। यूपी और दिल्ली उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है।

वृंदा WPL में खेले 10 मैचों में 102 रन ही बना सकीं। हालांकि उनकी फॉर्म को देखते हुए कई टीमें उनपर बोली लगा सकती हैं।

वृंदा WPL में खेले 10 मैचों में 102 रन ही बना सकीं। हालांकि उनकी फॉर्म को देखते हुए कई टीमें उनपर बोली लगा सकती हैं।

5. इरा जाधव (बेस प्राइस: ₹10 लाख)

16 साल की भारतीय बल्लेबाज इरा जाधव ने 2025 में अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में मुंबई के लिए मेघालय के खिलाफ 157 गेंदों पर 346 रन बनाए थे। इस साल उन्हें BCCI की बेस्ट जूनियर घरेलू महिला क्रिकेटर चुना गया। मुंबई उन्हें टीम में शामिल कर सकती हैं।

इरा जाधव को BCCI ने 2026 की बेस्ट जूनियर घरेलू महिला क्रिकेटर चुना।

इरा जाधव को BCCI ने 2026 की बेस्ट जूनियर घरेलू महिला क्रिकेटर चुना।

6. सानिका चालके (बेस प्राइस: ₹10 लाख)

20 साल की बाएं हाथ की बल्लेबाज सानिका चालके 2025 में अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। इस साल मुंबई टी-20 प्रतियोगिता में उन्होंने 5 मैचों में 223 रन बनाए। ऑक्शन से पहले सीनियर विमेंस टी-20 ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ 53 गेंदों पर 85 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी दावेदारी मजबूत की है।

सानिका डोमेस्टिक में मुंबई के लिए खेलती हैं।

सानिका डोमेस्टिक में मुंबई के लिए खेलती हैं।

किस टीम ने किसे रिटेन किया

  • दिल्ली कैपिटल्स (13 खिलाड़ी): मारिजाने कैप, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, शेफाली वर्मा, श्री चरणी, चिनेल हेनरी, लॉरा वोल्वार्ड्ट, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, मडिवाला ममता, दीया यादव
  • गुजरात जायंट्स (15 खिलाड़ी): एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, यास्तिका भाटिया, किम गार्थ, तनुजा कंवर, अनुष्का शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, कनिका आहूजा, जिंतिमणि कलिता, हैप्पी कुमारी
  • मुंबई इंडियंस (12 खिलाड़ी): नैट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, सजना सजीवन, शबनिम इस्माइल, निकोला केरी, वैष्णवी शर्मा, संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस, तारा नॉरिस (ट्रेड)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (13 खिलाड़ी): स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, लॉरेन बेल, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वॉल, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, कुमार प्रत्यूषा
  • यूपी वॉरियर्स (10 खिलाड़ी): दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, सोफी एक्लेस्टोन, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख।

———————————-

ऑक्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन के बारे में सबकुछ:146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 27 स्लॉट खाली; यूपी वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात में होगा। शाम 5:30 बजे शुरू होने वाली नीलामी में 5 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। UP वॉरियर्स के पास सबसे ज्यादा ₹3.75 करोड़ का पर्स बचा है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.