Headlines

अटापट्टू ने 5 रन देकर 7 विकेट लिए:इंडोनेशिया के खिलाफ हैट्रिक बनाई, एशिया कप और टी-20 इंटरनेशनल में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए




दुबई में खेले जा रहे विमेंस एशिया कप में बुधवार, 2 अगस्त को श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने इतिहास रच दिया। उन्होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडोनेशिया के खिलाफ ग्रुप बी के मुकाबले में सिर्फ 5 रन देकर 7 विकेट लिए। अटापट्टू एशिया कप के किसी भी मैच में 7 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गईं। इसमें महिला और पुरुष, दोनों कैटेगरी के मुकाबले शामिल हैं। 3.3 ओवर में 7 विकेट लिए चमारी अटापट्टू ने 3.3 ओवर की गेंदबाजी में इंडोनेशिया की बल्लेबाजी को ढेर कर दिया। उन्होंने 19वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक भी बनाई। उनकी गेंदबाजी के चलते इंडोनेशिया की पूरी टीम 18.3 ओवर में 49 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने यह मुकाबला 75 रन से जीत लिया। जावेरिया खान का रिकॉर्ड टूटा इससे पहले एशिया कप मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड पाकिस्तान की जावेरिया खान के नाम था। उन्होंने विमेंस एशिया कप 2008 में बांग्लादेश के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे। अब चमारी अटापट्टू के नाम एशिया कप के एक मैच में 7 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अजंता मेंडिस का रिकॉर्ड भी तोड़ा अटापट्टू का यह प्रदर्शन सिर्फ एशिया कप तक सीमित नहीं रहा। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी श्रीलंकाई गेंदबाज, पुरुष या महिला, का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। अटापट्टू ने अजंता मेंडिस का रिकॉर्ड तोड़ा। मेंडिस ने सितंबर 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे। चमारी अटापट्टू टी20 इंटरनेशनल एशिया कप के किसी मैच में 6 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज भी हैं। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल एशिया कप के विमेंस संस्करण में पाकिस्तान की तीन और थाईलैंड की एक गेंदबाज 5-5 विकेट ले चुकी थीं। मेन्स टी20 इंटरनेशनल एशिया कप में भुवनेश्वर कुमार 5 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। दुनिया की दूसरी कप्तान बनीं चमारी अटापट्टू किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट लेने वाली दुनिया की सिर्फ दूसरी कप्तान बनी हैं। उनसे पहले अर्जेंटीना की एलिसन स्टॉक्स ने यह कारनामा किया था। स्टॉक्स ने 14 अक्टूबर 2022 को पेरू के खिलाफ 3.4 ओवर में 3 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *