Headlines

अडाणी पावर का मुनाफा दोगुना बढ़कर ₹6,919 करोड़ हुआ:दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 44% बढ़ा; वजह- बिजली की डिमांड बढ़ी




अडाणी पावर ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में ₹6,919 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के ₹2,953 करोड़ के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा हो गया है। बिजली की मजबूत मांग और बेहतर सेलिंग रेट्स के कारण कंपनी की कमाई में यह जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रेवेन्यू 44% बढ़कर ₹19,438 करोड़ पर पहुंचा सितंबर तिमाही में अडाणी पावर का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) 44% बढ़कर ₹19,438 करोड़ हो गया है, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹13,457 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 59.8% बढ़कर ₹8,231.6 करोड़ पर पहुंच गया, जो बीते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ₹5,150 करोड़ था। वहीं, EBITDA मार्जिन 435 बेसिस पॉइंट्स सुधरकर 38% से बढ़कर 42.35% हो गया है। बिजली बिक्री 11.5% बढ़ी, फ्यूल कॉस्ट में 41.8% की बढ़ोतरी सितंबर तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड पावर सेल्स 11.5% बढ़कर 26.4 बिलियन यूनिट्स (BU) रही, जो एक साल पहले 23.7 BU थी। भारत में बिजली की मांग और कीमतें दोनों चढ़ीं कंपनी के पावर मार्केट अपडेट के मुताबिक, सितंबर तिमाही में आर्थिक ग्रोथ और कमजोर मानसून के कारण भारत की बिजली मांग 11.5% बढ़कर 502 BU हो गई। सीईओ ने कहा- घरेलू कोयला आधारित बिजली की अहमियत बढ़ी अडाणी पावर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) एस बी ख्यालिया ने कहा कि कंपनी ने प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन और प्रॉफिटेबिलिटी में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने देश की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए घरेलू कोयला आधारित थर्मल पावर की अहमियत पर जोर दिया। ख्यालिया ने कहा, “जियोपॉलिटिकल घटनाओं और मौसम के अनिश्चित मिजाज के बीच भारत की लंबी अवधि की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में घरेलू कोयला आधारित बिजली की अहमियत हर दिन साफ होती जा रही है। ” 23,720 मेगावाट थर्मल क्षमता बढ़ाएगी अडाणी पावर अडाणी पावर 23,720 मेगावाट (MW) की अतिरिक्त थर्मल पावर क्षमता जोड़ने के प्लान पर काम कर रही है। नए बिजली आपूर्ति समझौते और हाइड्रोपावर में एंट्री सितंबर तिमाही के दौरान अडाणी पावर को कई नए प्रोजेक्ट्स और एग्रीमेंट्स हासिल हुए हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *