![]()
भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें और निर्णायक टी-20 मैच से पहले चोटिल हो गए हैं। उनके कंधे में चोट लगी है। BCCI ने शुक्रवार को सोशल प्लेटफार्म X पर जानकारी दी कि अर्शदीप की जगह भुवनेश्वर कुमार को इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 36 साल के भुवनेश्ववर कुमार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी-20 टीम में चुना गया था। लेकिन, इस चोट की वजह से पहले ही उनकी टीम में वापसी हो गई है। अर्शदीप चौथे मैच में चोटिल हुए थे अर्शदीप को बुधवार को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी-20 के दौरान गेंदबाजी वाले कंधे पर चोट लगी थी। उनकी चोट को देखते हुए भुवनेश्वर को टीम में जगह दी गई है। हालांकि, अर्शदीप आखिरी मुकाबले में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी के आधार पर लिया जाएगा। सीरीज में भारत के टॉप विकेट टेकर हैं अर्शदीप अर्शदीप सिंह इस में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 4 मैचों में 5 विकेट झटके हैं। उन्होंने तीसरे मुकाबले में 44 रन देकर 3 विकेट झटके थे। 5वें टी-20 के लिए भारतीय टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार। यह खबर अपडेट हो रही है…
Source link
अर्शदीप सिंह बेंगलुरु टी-20 से पहले चोटिल:कंधे में चोट लगी, भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया, कल मुकाबला होगा