Headlines

एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की बुकिंग शुरू:7.6-इंच इनर डिस्प्ले और A20 प्रो चिपसेट, शुरुआती कीमत ₹3 लाख; कार्ड्स पर ₹7,000 का डिस्काउंट




एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की भारत में बुकिंग आज शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। भारत में फोन को एपल के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर, एपल रिटेल स्टोर्स और ऑथराइज्ड रिटेलर्स के जरिए बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी और स्टोर्स में बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। आईफोन डुओ एपल का अब तक का सबसे महंगा आईफोन है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 2.99 लाख रुपए है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए तक जाती है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑफर हैं। साथ ही कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर ₹7,000 तक का कैश बैक मिलेगा। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। इसमें फिजिकल सिम कार्ड नहीं लगेगा, यानी यह सिर्फ ई-सिम पर चलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *