![]()
भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने काउंटी चैंपियनशिप में इंग्लिश क्लब सरे की ओर से डेब्यू किया। उन्होंने दोनों पारियों में एक-एक विकेट लिया। पहली पारी में नबी ने अपने टीम इंडिया के साथी कुलदीप यादव को आउट किया, जबकि दूसरी पारी में जेम्स वार्टन को पवेलियन भेजा। लंदन के द ओवल मैदान पर शुक्रवार को दिन का खेल समाप्त होने तक 185 रन का टारगेट चेज कर रही सरे की टीम 184 रन से पीछे थी। सरे की ओर से 3 मैच खेलेंगे नबी नबी को सरे ने काउंटी चैंपियनशिप के तीन मैचों के करार पर जोड़ा है। वे न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी के लिए इंग्लैंड गए हैं। नबी अब तक किसी भी फॉर्मेट में भारत की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहे हैं। नबी को श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। क्योंकि, जसप्रीत बुमराह को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस नहीं मिला था। हालांकि, नबी दोनों टेस्ट मैचों में टीम से बाहर रहे। रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट लिए थे 2025-26 का सीजन नबी के लिए सफलता वाला रहा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई और 60 विकेट लिए। इनमें फाइनल के पांच विकेट भी शामिल थे। इस अभियान के दौरान नबी ने केएल राहुल, करुण नायर और आर स्मरण को भी आउट किया। नबी के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 150 से ज्यादा विकेट हैं। IPL में दिल्ली कैपिटल्स से खेले नबी ने इसी इसी दौरान IPL डेब्यू भी किया। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने टीम के लिए पांच मैच खेले, लेकिन कोई विकेट नहीं लिया। उनका इकॉनमी रेट 11.46 रहा। ————————————————
Source link
आकिब नबी को काउंटी के पहले मैच में 2 विकेट:पहली पारी में कुलदीप यादव को आउट किया, सरे 184 पीछे