![]()
इंडोनेशिया में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई और लोगों से तुरंत सुरक्षित जगह जाने को कहा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ इमारतें गिरती और क्षतिग्रस्त होती दिखाई दे रही हैं। कई लोग भूकंप के बाद घरों और इमारतों से बाहर निकलते नजर आए। हालांकि, इन वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप से कई घरों और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अभी तक किसी की मौत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
इंडोनेशिया के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें गिरीं:सुनामी की चेतावनी, लोगों को सुरक्षित जगह जाने का आदेश