Headlines

ईशान किशन 150 से ज्यादा रन बनाकर नाबाद:दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन का स्कोर 400 पार; कुमार कुशाग्र का शतक




दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ईस्ट जोन ने 100.4 ओवर में 5 विकेट पर 471 रन बना लिए हैं। ईशान 157 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार। साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *