Headlines

गिल ने बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ अभ्यास किया:पहले टेस्ट में जयसूर्या ने दो बार आउट किया था; दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से




श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शुक्रवार को बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ काफी अभ्यास किया। यह ट्रेनिंग कोलंबो में हुई। गिल ने पहले टेस्ट में बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंदों पर दो बार अपना विकेट गंवाया था। उन्होंने 16 और 8 रन बनाए थे, हालांकि भारत ने यह मुकाबला 165 रन से जीता था। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से खेला जाएगा। गिल ने जडेजा-सुथार के खिलाफ किया अभ्यास टेस्ट क्रिकेट में गिल 42 मैचों में बाएं हाथ के स्पिनरों की गेंदों पर 11 बार आउट हुए हैं। सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब के नेट्स में उन्होंने मानव सुथार, रवींद्र जडेजा और दो स्थानीय गेंदबाजों का सामना किया। कुलदीप ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी नहीं की कुलदीप यादव नेट्स में पहुंचे, लेकिन उन्होंने न तो गेंदबाजी की और न ही बल्लेबाजी की। ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने ऋषभ पंत और शुभमन गिल को कुछ ओवर गेंदबाजी की। उन्होंने पंत को भी दो मौकों पर चकमा दिया। फिलहाल इसे दूसरे टेस्ट के लिए कुलदीप की जगह सारांश जैन को अंतिम 11 में शामिल करने का संकेत मानना सही नहीं होगा। गॉल टेस्ट में कुलदीप प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। उन्होंने 25 रन में 103 रन दिए और सिर्फ एक विकेट लिया था। राहुल नेट्स से दूर, जुरेल देर से पहुंचे ओपनर और उपकप्तान केएल राहुल नेट्स में नहीं आए। मिडिल ऑर्डर बैटर ध्रुव जुरेल अभ्यास में थोड़ी देर से पहुंचे। राहुल और जुरेल दोनों ने पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाए थे। सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब की पिच का मिजाज सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब की पिच को आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है, जहां शुरुआत में अच्छा बाउंस और स्पिड देखने को मिलता है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच पुरानी होने के साथ स्पिनरों के लिए मददगार साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें टूट-फूट के कारण टर्न और उछाल देखने को मिल सकता है। भारत गॉल टेस्ट 165 रन से जीता भारतीय टीम ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम की नजरें इस दूसरे टेस्ट को जीतकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *