Headlines

डेब्यू वनडे में बियर्डमैन ने 6 विकेट लिए:इंग्लैंड 131 रन पर ऑलआउट: ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाया




ऑस्ट्रेलिया के महली बियर्डमैन डेब्यू वनडे में टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 24 रन देकर 6 विकेट लिए। इससे पहले किसी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने डेब्यू वनडे में इतने विकेट नहीं लिए थे। वनडे डेब्यू पर दुनिया के गेंदबाजों में यह चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पर्थ में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड की टीम 33.4 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टीम की ओर से स्पेंसर जॉनसन ने 42 रन देकर 3 विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए और नाबाद लौटे। टॉम बैंटन और विल जैक्स ने 25-25 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य मिला है। इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन डकेट 9 रन बनाकर आउट हुए। टॉम बैंटन ने 25 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए। कप्तान हैरी ब्रूक 1, जॉर्डन कॉक्स 2 और सैम करन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। जो रूट 17 और लियाम डॉसन शून्य पर आउट हुए। विल जैक्स ने 47 गेंदों पर 25 रन बनाए। जेमी ओवरटन 4 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में जोफ्रा आर्चर ने 16 गेंदों पर 11 रन बनाए, लेकिन बियर्डमैन ने उन्हें आउट कर इंग्लैंड की पारी समेट दी। बियर्डमैन ने ब्रूक, रूट समेत 6 बल्लेबाजों को आउट किया वनडे डेब्यू कर रहे महली बियर्डमैन ने इंग्लैंड के मध्यक्रम को टिकने का मौका नहीं दिया। उन्होंने कप्तान हैरी ब्रूक को 1 रन पर आउट कर अपना पहला वनडे विकेट लिया। इसके बाद जो रूट, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन और लियाम डॉसन को भी पवेलियन भेजा। बियर्डमैन ने 7.4 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट लिए। उन्होंने अपने स्पेल में एक ओवर मेडन भी डाला। वनडे डेब्यू पर 6 विकेट लेने वाले वे ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गेंदबाज बने। जॉनसन ने शुरुआती झटके दिए ऑस्ट्रेलिया को स्पेंसर जॉनसन ने शुरुआती सफलता दिलाई। उन्होंने बेन डकेट को 9 रन पर आउट किया। इसके बाद टॉम बैंटन को 25 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। जॉनसन ने बाद में जेमी ओवरटन को भी आउट किया। उन्होंने 8 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। ——————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कमिंस बोले- ख्वाजा के सैंडपेपर वाले दावे बकवास:2018 बॉल टैम्परिंग की जानकारी टीम को नहीं थी; उन्हें पता था, तो उसी समय रोकते ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के सैंडपेपर वाले दावों को गलत बताया है। ख्वाजा ने अपनी किताब ‘सब्र’ यह कहा है कि 2018 केपटाउन टेस्ट में बॉल टेंपरिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। इस पर कमिंस ने कहा- ‘यह बिल्कुल बकवास है।’ पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *