Headlines

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की, 9 मौतें:मरने वालों में महिलाएं-बच्चे भी शामिल, 7 दिन पहले पाकिस्तान ने 10 जगह हमले किए थे




पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में एयरस्ट्राइक की। अफगान तालिबान सरकार के मुताबिक, इन हमलों में 9 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसकी जानकारी दी। रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हमलों में दोनों प्रांतों में कुल 3 घर तबाह हुए हैं। मुजाहिद ने हमलों की निंदा करते हुए कहा कि यह आक्रामकता और अपराध है और इसे किसी भी स्वीकार किए गए अंतरराष्ट्रीय नियम के तहत सही नहीं ठहराया जा सकता। पाकिस्तान ने 7 दिन पहले अफगानिस्तान में 10 जगह एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव कभी सहयोगी रहे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच उग्रवाद को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। इस हमले से पहले दोनों देशों के बीच करीब तीन महीने तक अपेक्षाकृत शांति थी। इस्लामाबाद का आरोप है कि काबुल ऐसे उग्रवादियों को पनाह दे रहा है, जो सीमा पार हमले करते हैं। तालिबान सरकार इस आरोप से इनकार करती है। उसका कहना है कि उग्रवाद पाकिस्तान की आंतरिक समस्या है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *