Headlines

पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी:मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास की सड़कें बंद करने की अनुमति मांगी, मेहमानों से भी वेन्यू रखा गया सीक्रेट


  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • George Kittle Reveals Guests Still Don’t Know The Venue For Taylor Swift And Travis Kelce’s Rumored Wedding, Fueling Speculation Around The Secret Ceremony.

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट जल्द ही बॉयफ्रेंड फुटबॉल प्लेयर ट्रैविस केल्से से शादी करने वाली हैं। शादी को प्राइवेट रखने की कोशिश जारी है, जिसके तहत प्री-वेडिंग इवेंट में आने वाले मेहमानों को भी वेन्यू की जानकारी नहीं दी जा रही है। वेडिंग डेट पर भी सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच कपल की टीम ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास की सड़कें बंद करने की अनुमति मांगी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल की शादी 3-5 जुलाई के आसपास हो सकती है, जिसमें हजार से ज्यादा मेहमानों के शामिल हो सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, टेलर 4 जुलाई को होने वाले एक खास वीकेंड इवेंट के लिए लोगों को निमंत्रण भेज रही हैं। माना जा रहा है कि इसी दौरान वह अपनी शादी का ऐलान कर सकती हैं। इस प्री-वेडिंग इवेंट में करीब 100 मेहमान शामिल होंगे।

टेलर स्विफ्ट 3 सालों से फुटबॉलर ट्रैविस केल्से को डेट कर रही हैं।

टेलर स्विफ्ट 3 सालों से फुटबॉलर ट्रैविस केल्से को डेट कर रही हैं।

एंटरटेनमेंट टुनाइट से बातचीत में फुटबॉलर जॉर्ज किटल ने बताया है कि उन्हें भी इस इवेंट का न्योता मिला है, हालांकि किसी भी मेहमान को वेन्यू की जानकारी नहीं दी जा रही है।

जॉर्ज ने आगे कहा, “हमें कुछ नहीं पता। मुझे बस इतना पता है कि मैं नीले रंग का सूट पहनने वाला हूं। मैंने कल रात ट्रैविस से भी पूछा था, लेकिन वह मेरी बात पर हंसने लगा। मुझे तो ऐसा लग रहा है कि कहीं किसी रनवे पर एक बड़ा प्राइवेट जेट हमारा इंतजार कर रहा होगा और फिर हमें विमान से किसी गुप्त जगह ले जाया जाएगा।”

शादी का समारोह 3 जुलाई से शुरू होकर 4 जुलाई तक चल सकता है। इस दौरान मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास की सड़कों को बंद करने की अनुमति भी मांगी गई है। समारोह में करीब 1,000 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है, हालांकि इनमें से सभी शादी में मौजूद नहीं होंगे।

2025 में टेलर स्विफ्ट ने सगाई की है।

2025 में टेलर स्विफ्ट ने सगाई की है।

फिलहाल टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। टेलर स्विफ्ट के बारे में-

पूरा नाम: टेलर एलिसन स्विफ्ट

जन्म: 13 दिसंबर 1989

जन्मस्थान: वेस्ट रीडिंग, US

  • टेलर स्विफ्ट का पहला म्यूजिक एल्बम 2006 में रिलीज हुआ था। तब वह महज 16 साल की थीं।
  • 2025 तक टेलर स्विफ्ट 14 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
  • टेलर स्विफ्ट Album of the Year चार बार जीतने वाली पहली कलाकार हैं।
  • दुनिया भर में उनके गानों और एल्बमों की 200 मिलियन से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं।
  • उनका The Eras Tour इतिहास का पहला कॉन्सर्ट टूर बना जिसने 2 अरब डॉलर से ज्यादा कमाई की।
  • टेलर स्विफ्ट के पास Billboard Hot 100 में एक ही हफ्ते में टॉप-10 की सभी 10 पोजिशन हासिल करने का रिकॉर्ड भी है।
  • 2023 में Forbes ने उन्हें अरबपति (Billionaire) घोषित किया।
  • उनके फैंस को “Swifties” कहा जाता है।
  • 2024 में टेलर स्विफ्ट की अनुमानित नेटवर्थ 1.6 बिलियन डॉलर (करीब 13,000 करोड़ रुपये) से अधिक आंकी गई थी, जिससे वे दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकारों में शामिल हो गईं।

3 सालों से फुटबॉलर को कर रही हैं डेट

टेलर स्विफ्ट बीते 3 सालों से ट्रैविस को डेट कर रही हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2023 में टेलर स्विफ्ट के एराज टूर के दौरान हुई थी। ट्रैविस इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बने थे। न्यू हाइट्स पॉडकास्ट में ट्रैविस ने बताया था कि पहले कॉन्सर्ट में दोनों की बात नहीं हुई थी, जिससे उन्हें निराशा हुई थी। वो टेलर के लिए एक स्पेशल ब्रेसलेट भी लेकर पहुंचे थे, लेकिन इसे दे नहीं सके। हालांकि बाद में दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

टेलर स्विफ्ट को ट्रैविस ने दी साढ़े 4 करोड़ की रिंग

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस ने 8 महीने पहले सगाई की है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर इसकी आधिकारिक घोषणा की थी।

देखिए टेलर स्विफ्ट की सगाई की तस्वीरें-

टेलर स्विफ्ट ने अपनी डायमंड रिंग की भी तस्वीरें पोस्ट कीं। द हॉलीवुड रिपोर्टर में डायमंड एक्सपर्ट के हवाले से बताया गया था कि ये एंगेजमेंट रिंग 8-10 कैरेट की है। वहीं जूलरी इन्फ्लुएंसर जूलिया शाफ के अनुसार, कुशन कट डायमंड रिंग की कीमत लगभग ढाई लाख डॉलर यानी करीब 2 करोड़ 19 लाख 23 हजार है। जबकि पूरी अंगूठी की कीमत 5 लाख डॉलर यानी 4 करोड़ 38 लाख 48 हजार के करीब है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.