डाक विभाग अपने सेविंग अकाउंट होल्डर्स को ATM, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा देता है। अगर आपके पास भी पोस्ट ऑफिस का ATM कार्ड है, तो आपके लिए इसके नियम जानना जरूरी है। अब आप ATM से एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 25,000 रुपए निकाल सकते हैं, लेकिन एक बार में अधिकतम ₹10,000 ही निकाल सकेंगे। साथ ही, पैसे निकालते समय खाते में कम से कम 500 रुपए का बैलेंस रहना जरूरी है, वरना आपका ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो सकता है और 23 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज भी लग सकता है।
Source link
पोस्ट ऑफिस ATM से रोज ₹25,000 निकाल सकेंगे:5 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद ₹23 तक चार्ज लगेगा, खाता चालू रखने के लिए ₹500 बैलेंस जरूरी