![]()
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। क्रिकबज के अनुसार, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 सीरीज की तारीखों को कन्फर्म किया है। मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। बोर्ड ने 10 अगस्त को स्टेकहोल्डर्स को भेजे लेटर में कहा कि BCCI ने तारीखों पर सहमति दी है। इस सीरीज के साथ ही भारत के बांग्लादेश दौरा की संभावना लगभग खत्म हो गई है। सीरीज पर अभी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया सीरीज को लेकर BCCI या अफगानिस्तान बोर्ड से कन्फर्मेशन आना बाकी है। बोर्ड ने मीडिया राइट्स होल्डर्स से इसी कार्यक्रम के आधार पर अपनी एडवांस प्लानिंग, शेड्यूलिंग, प्रोडक्शन अरेंजमेंट, संसाधनों के इस्तेमाल, प्रमोशनल एक्टिविटीज और अन्य तैयारियां शुरू करने को कहा है। दो साल से टल रहा भारत का बांग्लादेश दौरा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत के साथ 6 मैचों के लिए 1 से 13 सितंबर की तारीखें तय की थी। इनमें 3 टी-20 और 3 वनडे मैच खेले जाने थे। बोर्ड प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने कहा था कि हमने सरकार से कहा है कि भारत से बात करे। तमीम ने विदेश मंत्रालय जाकर सुरक्षा की गारंटी मांगी थी। हालांकि बांग्लादेश सरकार या BCCI की ओर से इसपर कोई स्टेटमेंट नहीं आया। अब अफगानिस्तान सीरीज का कम से कम एक मैच इस विंडो से टकरा रहा है। गणेश चतुर्थी पर मैच कराने की बात इस बीच, ACB ने BCCI के साथ आगे की बातचीत शुरू की है। अफगान बोर्ड ने 14 सितंबर, यानी गणेश चतुर्थी के दिन, एक मैच कराने का प्रस्ताव दिया है। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान बोर्ड ने BCCI से पूछा है कि क्या पहला या दूसरा मैच 14 सितंबर को किया जा सकता है। इससे सीरीज को त्योहार से जोड़ा जा सकेगा। ITW के को-फाउंडर भैरव शांत ने Cricbuzz से कहा, “मैं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से तारीख में बदलाव की संभावनाओं पर समय से पहले टिप्पणी नहीं करना चाहता। अगर ऐसा बदलाव होता है और इस ऐतिहासिक सीरीज को गणेश चतुर्थी से जोड़ा जाता है, तो यह ACB की ओर से सोच-समझकर किया गया अच्छा प्रयास होगा।” उन्होंने कहा, “गणेश चतुर्थी पूरे भारत में नई शुरुआत, भक्ति और उत्सव का दिन है। यह कदम भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट से कायम हो रही दोस्ती की भावना को दिखाएगा।” पहली बार भारत की द्विपक्षीय मेजबानी भैरव शांत ने कहा कि इस सीरीज को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा, “यह एक ऐतिहासिक मौका है। अफगानिस्तान पहली बार द्विपक्षीय सीरीज में आधिकारिक तौर पर भारत की मेजबानी कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “ITW Universe अपने वर्ल्ड-क्लास पार्टनर्स के साथ मिलकर ब्रॉडकास्ट तैयार करेगा। इसमें कई विजुअल और स्टोरीटेलिंग अपग्रेड होंगे, जिन्हें फैंस ने पहले कभी अनुभव नहीं किया है।”
Source link
भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे:13, 15 और 17 सितंबर को नई दिल्ली में सभी मुकाबले; बांग्लादेश सीरीज संकट में