Headlines

रामायण भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म: धुरंधर–2 को पीछे छोड़ा, दंगल टॉप पर; दोनों टॉप फिल्में डायरेक्टर नितेश तिवारी की – Ramayan Box Office Record


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म रामायण दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रिलीज के चौथे शनिवार को फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के मामले में आदित्य धर की धुरंधर 2 को पीछे छोड़ दिया। अब इसके आगे सिर्फ दंगल है। खास बात यह है कि इस सूची में पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद दोनों फिल्मों के निर्देशक नितेश तिवारी हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, रिलीज के 24वें दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,814.55 करोड़ पहुंच गया। इसने धुरंधर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन ₹1,813.39 करोड़ को ₹1.16 करोड़ से पीछे छोड़ दिया।

वहीं, इस सूची में पहले नंबर पर काबिज दंगल ने दुनियाभर में ₹2,070.30 करोड़ कमाए थे। रामायण को ‘दंगल’ को पीछे छोड़ने के लिए करीब ₹255.75 करोड़ और कमाने होंगे।

भारत में रामायण की नेट कमाई 1,015 करोड़ पहुंची

फिल्म ने 24वें दिन भारत में 7,025 शोज से ₹14.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई ₹1,015.20 करोड़ हो गई है। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹1,212.55 करोड़ पहुंच चुका है।

फिल्म ने विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां से अब तक ₹602 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है। इसके साथ फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई ₹1,814.55 करोड़ हो गई है।

24वें दिन की कमाई में हिंदी वर्जन सबसे आगे रहा। इसने ₹9.50 करोड़ कमाए। तमिल वर्जन से ₹1.90 करोड़, मलयालम से ₹1.60 करोड़, कन्नड़ से ₹1.40 करोड़ और तेलुगु वर्जन से ₹25 लाख की कमाई हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *