![]()
विप्रो ने इस साल की जुलाई से सितंबर वाली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने इस दौरान ₹24,752.7 करोड़ का रेवेन्यू किया है, जो पिछले साल इसी समय हुए ₹22,697.3 करोड़ के रेवेन्यू से 9.1% ज्यादा है। हालांकि, कमाई बढ़ने के बाद भी कंपनी का मुनाफा 1.4% घट गया है। इस तिमाही में विप्रो को ₹3,200.6 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो बीते साल इसी अवधि में ₹3,246.2 करोड़ रहा था। इसका सीधा मतलब यह है कि कंपनी के पास नए प्रोजेक्ट्स से पैसा तो ज्यादा आया है, लेकिन खर्चों की वजह से उसका अंतिम मुनाफा पिछले साल से थोड़ा सा कम रह गया।
Source link
विप्रो के दूसरी तिमाही के नतीजे:कंपनी की कमाई 9% बढ़ी, पर मुनाफा 1.4% घटकर ₹3,200.6 करोड़ पहुंचा