![]()
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के फाइनल में भारत की पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें वर्ल्ड नंबर-1 साउथ कोरिया की एन से यंग ने 16-21, 21-11, 21-12 से हराया। सिंधु ने पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन अगले दोनों गेम गंवा दिए। एन के खिलाफ यह उनकी लगातार 11वीं हार है। साल का दूसरा फाइनल खेल रही थीं सिंधु सिंधु के लिए निर्णायक गेम में वापसी करना मुश्किल रहा। एन ने दूसरे गेम में 21-11 और तीसरे गेम में 21-12 से जीत दर्ज की। इस तरह भारतीय खिलाड़ी को खिताबी मुकाबले में हार मिली। सिंधु ने सेमीफाइनल में जापान की हिना अकेची को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। यह 2026 में उनका दूसरा सुपर 750 फाइनल था। जुलाई में उन्होंने जापान ओपन का खिताब जीता था। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
सिंधु फ्रेंच ओपन का फाइनल हारीं:पहला गेम जीतने के बाद लगातार दो गेम गंवाए; साउथ कोरिया की एन से लगातार 11वीं हार