Headlines

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी:बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया




बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को धमकी मिली है। इस मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि जीशान अख्तर ने सैफ अली खान को धमकी दी है। हालांकि, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है कि धमकी उसी ने दी या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसका नाम इस्तेमाल किया। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि धमकी के पीछे किसी गैंग का हाथ है या कोई शख्स फर्जी पहचान से डर फैला रहा है। फिलहाल, धमकी देने वाले की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड जीशान अख्तर को लेकर पुलिस पहले से सतर्क है। सैफ अली खान को मिली धमकी में उसका नाम आने से बॉलीवुड और पुलिस महकमे में हलचल है। तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकियां मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, इससे पहले बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकियां मिल चुकी हैं। इन मामलों में पुलिस ने बेंगलुरु के रहने वाले 30 वर्षीय वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था। वह IIT ग्रेजुएट बताया गया है। जांच में सामने आया था कि वैभव का किसी गैंग से संबंध नहीं था। वह कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल करके कलाकारों को धमकी दे रहा था। असली गैंगस्टर या फर्जी साजिश, दोनों एंगल से जांच मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच टीम इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या सैफ अली खान को मिली धमकी के पीछे सचमुच जीशान अख्तर का हाथ है। पुलिस को यह भी संदेह है कि कोई अज्ञात शख्स जांच एजेंसियों को परेशान करने और अभिनेताओं को डराने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) या फर्जी पहचान का सहारा ले रहा है। तकनीकी टीम धमकी भेजने के स्रोत और डिजिटल फुटप्रिंट को ट्रैक कर रही है। कौन है जीशान अख्तर, जिसका नाम इस मामले में आया सामने सैफ अली खान को मिली धमकी में जिस जीशान अख्तर का नाम लिया जा रहा है, वह अक्टूबर 2024 में हुए एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जीशान पर शूटरों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने और साजिश रचने का आरोप है। वह लंबे समय से फरार चल रहा है और सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं। इसी वजह से पुलिस इस धमकी को गंभीरता से ले रही है और हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पिछले साल घर में हुए हमले के बाद से सतर्क है पुलिस सैफ अली खान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस पहले से ही सतर्क रही है। जनवरी 2025 में मुंबई के बांद्रा स्थित उनके आवास में एक हमलावर ने घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। खबर अपडेट हो रही है… ……………………. यह खबरें भी पढ़िए- आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार:IT इंजीनियर ने लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे थे करोड़ों रुपए
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आईटी प्रोफेशनल वैभव मिश्रा को बेंगलुरु से हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कई अन्य लोगों को भी इस तरह के थ्रेट मेल भेजे थे। मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गिरफ्तार आरोपी वैभव मिश्रा का लॉरेंस गैंग से कोई संबंध नहीं है। आरोपी ने लॉरेंस गैंग के नाम से आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेज कर करोड़ों रुपए की मांग की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *