Headlines

8 दिन में 'रामायण' ने कमाए 1033 करोड़:2026 की दूसरी और इतिहास की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बनी, जल्द टूटेगा जवान-पठान का रिकॉर्ड




नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के महज 8 दिनों में दुनियाभर में ₹1,033.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म सबसे तेज 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों की लिस्ट में आ चुकी है। इतनी जल्दी 1,000 करोड़ कमाने के मामले में यह तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म है। इससे पहले ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ ने यह आंकड़ा इससे कम समय में पार किया था। कैसा हुआ फिल्म का कलेक्शन? फिल्म ने भारत में ₹564.60 करोड़ का नेट और ₹675.05 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, विदेशों से ₹358.50 करोड़ की कमाई हुई है। भारत और विदेशों में कितना कलेक्शन हुआ? 8 दिनों में फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन ₹675.05 करोड़ रहा। वहीं, विदेशों से ₹358.50 करोड़ मिले। इस तरह दोनों बाजारों को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,033.55 करोड़ हो गया। कुल वर्ल्डवाइड कमाई में करीब 65% हिस्सा भारत और 35% हिस्सा विदेशी बाजारों का है। फिल्म के कुल इंडिया नेट कलेक्शन में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा। आठ दिनों में हिंदी वर्जन ने ₹437 करोड़ की कमाई की। इसके बाद कन्नड़ वर्जन ने ₹48.95 करोड़ और तेलुगु वर्जन ने ₹38.05 करोड़ कमाए। फिल्म के रिकॉर्ड्स- 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बनी फिल्म रामायणः पार्ट 1 महज 8 दिनों में ही इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। इसने दृश्यम 3, जेलर 2, हनुमान अंश के ऑल टाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। हिंदी सिनेमा के इतिहास की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी फिल्म रामायणः पार्ट-1 , 8 दिनों में हिंदी सिनेमा के इतिहास की 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ये जल्द ही शाहरुख खान की फिल्मों जवान और पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिलहाल सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड हिंदी फिल्म दंगल के पास है, जिसने 2054 करोड़ का ऑलटाइम कलेक्शन किया था। इतिहास की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में 11वें नवंबर पर पहुंची इंडियन फिल्मों के इतिहास में रामायणः पार्ट-1 कलेक्शन के मामले में 11वें नवंबर पर है। हालांकि मौजूदा कलेक्शन देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि ये जल्द ही टॉप-10 फिल्मों में शामिल होगी। ऑलटाइम कलेक्शन में ये धुरंधर को भी टक्कर दे सकती है। 1,000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 10वीं भारतीय फिल्म बनी ‘रामायण’ दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली 10वीं भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले यह उपलब्धि नौ भारतीय फिल्मों ने हासिल की थी। इनमें आमिर खान की ‘दंगल’, प्रभास की ‘बाहुबली 2’, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और शाहरुख खान की ‘जवान’ जैसी फिल्में शामिल हैं। 1,000 करोड़ कमाने वाली तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म ‘रामायण’ ने 8 दिनों में 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इस मामले में यह तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने यह उपलब्धि इससे कम समय (7 दिनों में) में हासिल की थी। रणबीर कपूर के करियर की पहली 1,000 करोड़ी फिल्म ‘रामायण’ रणबीर कपूर के करियर की पहली फिल्म है, जिसने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले रणबीर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ‘एनिमल’ शामिल थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर 917 करोड़ रुपए कमाए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *