Headlines

8 महीने बाद सेंसेक्स 80,000 पार, आज 700 अंक चढ़ा:7 दिन में 8% से ज्यादा की तेजी आई; अमेरिका, जापान, कोरिया के बाजार 5% से ज्यादा टूटे




दुनियाभर के बाजारों में गिरावट के बीच आज आज 6 नवंबर को सेंसेक्स 700 अंक या 0.90% चढ़कर 80,000 के पार पहुंच गया है। 8 महीने बाद ये 80 हजार के पार पहुंचा है। वहीं निफ्टी में आज 150 अंक या 0.60% की तेजी है, ये 24,700 के स्तर पर है। कल बाजार में साल की दूसरी बड़ी बढ़त रही थी। सेंसेक्स 2009 अंक चढ़कर 79310 पर बंद हुआ था। इससे पहले 8 अप्रैल को सेंसेक्स 2,946 अंक चढ़ा था। कोरिया और जापान के बाजार 6% गिरे अमेरिकी बाजार भी करीब 5% टूटे शेयर बाजार 7 दिन में 8% से ज्यादा चढ़ा शेयर बाजार में तेजी का आज लगातार सातवां दिन है। 28 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर के दौरान सेंसेक्स 73,246 से उछलकर 80,000 के पार पहुंच गया है। यानी ये 8% से ज्यादा चढ़ा है। विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 32 हजार करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। एक्सपर्ट बोले- LTCG टैक्स में कटौती की उम्मीद से सुधरा माहौल जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के डॉ. वीके विजयकुमार का कहना है कि बेहतर नतीजों और सस्ते क्रूड ऑयल के साथ LTCG टैक्स में बदलाव की संभावना ने FIIs का नजरिया बदल दिया है। ग्लोबल ब्रोकरेज नोमुरा ने भी इसे विदेशी निवेशकों की वापसी की वजह माना। लार्जकैप शेयरों में तेजी आगे भी रह सकती है विदेशी निवेशकों की शुरुआती खरीदारी से बड़े शेयरों में उछाल है। विजयकुमार को उम्मीद है कि अभी बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के दिग्गज शेयरों में और तेजी दिख सकती है। उन्होंने कहा कि लार्जकैप शेयरों में अभी और शॉर्ट कवरिंग होनी बाकी है, इसलिए बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों की अगुवाई में बड़े शेयरों में आगे और रिकवरी की उम्मीद है। हालांकि विजयकुमार ने चेतावनी भी दी है कि जैसे ही बाजार ऊपर जाएगा, घरेलू निवेशक मुनाफावसूली के लिए शेयर बेच सकते हैं। इससे ऊपरी स्तरों पर बिकवाली आ सकती है। कल भी बाजार में तेजी रही थी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *