![]()
ट्विटर बनाने वाले जैक डोर्सी के ऑफलाइन मैसेजिंग एप ‘बिटचैट’ ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट कर किया है। इसकी मदद से अब एंड्रॉयड यूजर्स बिना इंटरनेट, गूगल प्ले स्टोर या गिटहब के भी इस एप को सीधे एक फोन से दूसरे फोन में शेयर और इंस्टॉल कर सकते हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका एलान किया। यह अपडेट भारत सरकार द्वारा गिटहब से बिटचैट एप को ब्लॉक करने की मांग के ठीक बाद आया है। सरकार का कहना था कि इस एप का इस्तेमाल आपराधिक ग्रुप कर सकते हैं, जिससे कानूनी जांच में बाधा आ सकती है। नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान जेन-जी युवाओं के इस्तेमाल किए जाने के बाद यह एप चर्चा में आया था। ब्लूटूथ से शेयर होगी APK फाइल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बैन का भी नहीं पड़ेगा असर बिटचैट टीम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि एप अब “बिना इंटरनेट के दूसरे एंड्रॉयड फोन पर खुद को भेज सकता है”। इसका मतलब यह है कि अगर गिटहब या गूगल प्ले स्टोर जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से एप को ब्लॉक या हटाने के बाद भी यूजर्स एक-दूसरे के फोन से इसे शेयर करके आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह बिटचैट इंस्टॉल वाला हर एंड्रॉयड फोन एप को बांटने का एक केंद्र बन जाएगा।
गिटहब, BLE मेश नेटवर्क और APK क्या है?
Source link
Gen-Z प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हुआ एप बिना इंटरनेट इंस्टॉल होगा:ब्लूटूथ के जरिए मैसेज भेजता है बिटचैट, सरकार ने प्ले स्टोर से हटाने को कहा था