![]()
HDFC बैंक ने अनूप बागची को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से मंजूरी मिलने के बाद बैंक ने 1 अक्टूबर को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। बागची 27 अक्टूबर से पदभार संभालेंगे। मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल 26 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। जगदीशन ने अगले कार्यकाल के लिए री-अपॉइंटमेंट की मांग नहीं की थी। रेस में कायजाद भरूचा का नाम भी शामिल था इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बैंक ने टॉप पद के लिए दो नामों का प्रस्ताव भेजा था। इनमें पहला नाम अनूप बागची का था, जो ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO हैं। वहीं दूसरा नाम कायद भरूचा का था, जो HDFC बैंक के डिप्टी MD हैं। कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार इससे पहले 1 अक्टूबर को ही एक कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को अपना नया MD और CEO नियुक्त किया है।
Source link
HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची:RBI ने दी मंजूरी, शशिधर जगदीशन की जगह 27 अक्टूबर से कमान संभालेंगे