कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी मैच इसी साल फरवरी में खेला गया था। इस मुकाबले को भारत ने 61 रन से जीता था।
ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 10 अक्टूबर को खेल जाएगा। दोनों टीम ग्रुप-A में हैं।
टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला। मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। वर्ल्ड कप में पहली बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 57 मैच खेले जाएंगे। मुकाबले 12 वेन्यू पर होंगे।

2023 वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में मेजबान भारत को 6 विकेट से हराकर खिताब जीता था।
ग्रुप-A में भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया
ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान को एक साथ रखा गया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और मेजबान जिम्बाब्वे की टीमें शामिल हैं। इनके साथ ही क्वालीफायर मुकाबलों के जरिए आने वाली एक टीम ग्रुप-A को पूरा करेगी। दूसरी ओर ग्रुप-B में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है। छठी टीम का क्वालीफायर मुकाबलों से आएगी।

भारत-पाकिस्तान 3 बार भिड़ सकते हैं
फॉर्मेट से भारत और पाकिस्तान एक ही टूर्नामेंट में 3 बार आमने-सामने हो सकते हैं।
- पहला मुकाबला-ग्रुप स्टेजभारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। दोनों के बीच पहला मुकाबला तय हो गया है।
- दूसरा मुकाबला- सुपर-7सुपर-7 में सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों इस स्टेज में पहुंचते हैं, तो दोनों के बीच दूसरी बार मुकाबला होगा।
- तीसरा मुकाबला- सेमीफाइनल या फाइनलसुपर-7 की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में आमने-सामने आते हैं, तो टूर्नामेंट में दोनों के बीच तीसरी भिड़ंत होगी।
नया फॉर्मट, सुपर सीरीज से शुरुआत होगी
- ICC ने 2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट भी बदल दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत सुपर सीरीज से होगी। इसमें 14 क्वालिफाइड टीमों में रैंकिंग के आधार पर 12वें, 13वें और 14वें स्थान पर रहने वाली तीन टीमें राउंड-रॉबिन खेलेंगी। इन तीनों में टॉप पर रहने वाली टीम अगले चरण में पहुंचेगी।
- इसके बाद 12 टीमें दो ग्रुप में बांटी जाएंगी। दोनों ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी और हर टीम अपने ग्रुप की बाकी पांच टीमों से खेलेगी। इस चरण में 30 मैच होंगे। हर ग्रुप की टॉप-3 टीमों के अलावा दोनों ग्रुप की चौथे स्थान वाली टीमों में बेहतर रिकॉर्ड रखने वाली टीम भी अगले स्टेज में पहुंचेगी।
- इस तरह कुल 7 टीमें सुपर-7 में पहुंचेंगी। Super 7 में सातों टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी। इस चरण में 21 मैच होंगे। पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
- सुपर-7 में नंबर-1 पर रहने वाली टीम का सामना चौथे नंबर की टीम से होगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान वाली टीमें दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। दोनों सेमीफाइनल के विजेता फाइनल खेलेंगे।

12 वेन्यू पर होंगे मुकाबले
ICC ने वर्ल्ड कप के लिए 12 वेन्यू तय किए हैं। इनमें 8 साउथ अफ्रीका, 3 जिम्बाब्वे और 1 नामीबिया में है। नामीबिया पहली बार पुरुषों के सीनियर वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे इससे पहले 2003 में भी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुके हैं। 2027 का आयोजन अफ्रीका में 24 साल बाद पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप की वापसी भी होगा।

