तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 दिन पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ईरान नहीं माना तो उसे तबाह कर दिया जाएगा।
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि समय खत्म हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले उन्होंने ईरान को 10 दिन की मोहलत दी थी, लेकिन अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं।
ट्रम्प अब तक होर्मुज खोलने के लिए ईरान को तीन बार अल्टीमेटम दे चुके हैं। उन्होंने कहा है कि ईरान अगर ऐसा नहीं करता है तो उसके ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।
वहीं ईरान ने ट्रम्प के अल्टीमेटम को खारिज कर दिया है। ईरानी सेना में जनरल अली अब्दोल्लाही अलीअबादी ने कहा- ट्रम्प का बयान बेबस, घबराहट और बेवकूफी भरा है। इस तरह की धमकी का मतलब है कि आपके (ट्रम्प) लिए जहन्नुम के दरवाजे खुल जाएंगे।

ईरान बोला- बुशहर न्यूक्लियर साइट पर 4 बार हमला हुआ
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल ने बुशहर न्यूक्लियर साइट पर चार बार हमला किया है। उन्होंने कहा कि इन हमलों से न केवल ईरान बल्कि पूरे खाड़ी क्षेत्र के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि न्यूक्लियर साइट के पास हमले बेहद जोखिम भरे हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के जापोरिज्जिया न्यूक्लियर प्लांट को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो चिंता दिखाई जाती है, वैसी संवेदनशीलता बुशेहर के मामले में नहीं दिख रही है।
अराघची ने यह भी कहा कि पेट्रोकेमिकल ठिकानों पर हमले इस बात का संकेत हैं कि रणनीतिक ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे हमलों से पूरे खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता फैल सकती है।
ईरान जंग से जुड़ी 4 तस्वीरें…

ईरान ने शुक्रवार को उत्तरी इजराइल के शहर किरयात अता पर मिसाइल हमला किया, जिससे कई गाड़ियां जल गईं और आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को ईरान की एक मिसाइल तकनीकी खराबी के कारण तेहरान में गिर गई।

इजराइल के पेटाह टिकवा शहर पर शुक्रवार को ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के हमले का वीडियो।

ईरान ने शुक्रवार रात इजराइल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल अटैक किए।
ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
12:57 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी पायलट जिस जगह लापता हुआ, वहां एयरस्ट्राइक से 3 मौतें
दक्षिण-पश्चिम ईरान में शनिवार को हुए एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, हमला उसी इलाके में हुआ है जहां एक अमेरिकी क्रू मेंबर के लापता होने की आशंका है।
हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। ईरान के संयुक्त सैन्य कमांड के कमांडर जनरल अली अब्दोल्लाही अलीआबादी ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान पर हमले तेज होते हैं तो वह क्षेत्र में अमेरिकी और इजराइली इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा।
12:15 AM5 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कुवैत में ईरानी ड्रोन हमले से सरकारी ऑफिस कॉम्प्लेक्स को नुकसान
कुवैत में ईरानी ड्रोन हमले से एक सरकारी ऑफिस कॉम्प्लेक्स को भारी नुकसान पहुंचा है। कुवैत की सरकारी मीडिया के अनुसार, हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर कर्मचारियों को अगले दिन घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
11:37 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में अमेरिकी हेलिकॉप्टरों पर फायरिंग का दावा
ईरान में लापता अमेरिकी पायलट की तलाश के दौरान अमेरिकी हेलिकॉप्टरों पर फायरिंग की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना कोहगिलुयेह, बख्तियारी और खुजेस्तान के पहाड़ी इलाकों में हुई, जहां आदिवासी कबायली समूहों ने सर्च ऑपरेशन में लगे हेलिकॉप्टरों को निशाना बनाया।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इन समूहों की सराहना करते हुए उन्हें साहसी और सीमा के रक्षक बताया है। इसके साथ ही, लापता अमेरिकी पायलट को पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा भी की गई है। ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसका नया एयर डिफेंस सिस्टम अमेरिकी विमानों और हेलिकॉप्टरों को निशाना बनाने में सक्षम है।
10:59 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- 28 फरवरी से अब तक 30 यूनिवर्सिटी पर हमले
ईरान के विज्ञान मंत्री हुसैन सिमाई सराफ ने दावा किया है कि अमेरिका और इजराइल ने जंग शुरू होने से अब तक देश के कम से कम 30 यूनिवर्सिटी पर हमले किए हैं।
सराफ के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद से देशभर के कई यूनिवर्सिटी के हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।
दक्षिणी तेहरान स्थित शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी के लेजर और प्लाज्मा रिसर्च सेंटर को शुक्रवार को हुए हवाई हमले में नुकसान हुआ।
विज्ञान मंत्री खुद हमले के बाद रिसर्च सेंटर का जायजा लेने पहुंचे और मीडिया को जानकारी दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि हमलों में शैक्षणिक और शोध संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे वैज्ञानिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है।
10:25 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के कोहगिलुयेह में US-इजराइल हमले में 3 की मौत, 2 घायल
ईरान के कोहगिलुयेह प्रांत में US-इजराइल हमले में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।
09:50 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प का दावा- तेहरान हमले में ईरानी सेना के कई बड़े लीडर्स खत्म
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि तेहरान में हुए एक बड़े स्ट्राइक में ईरानी सेना के कई बड़े लीडर्स को मार गिराया गया है।
ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ईरान के कई सैन्य नेता, जिन्होंने खराब और गलत नेतृत्व किया, इस बड़े हमले में खत्म कर दिए गए।
हालांकि, ईरान की तरफ से इस दावे की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और हमले के बारे में डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है।
09:15 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने कहा- इराक को होर्मुज से आवाजाही पर कोई रोक नहीं
ईरान ने कहा है कि इराक को होर्मुज से गुजरने पर कोई रोक नहीं होगी। ईरानी सेना के खतम अल-अनबिया कमांड ने स्पष्ट किया कि इराक को इस समुद्री मार्ग से आवाजाही की पूरी छूट दी जाएगी।
वहीं, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि गैर-शत्रु देशों के जहाज भी होर्मुज से गुजर सकते हैं, लेकिन इसके लिए पहले समन्वय करना जरूरी होगा।

08:44 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने बुशहर न्यूक्लियर प्लांट से गंभीर रेडिएशन खतरे की चेतावनी दी
रान ने बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हुए हमलों के बाद गंभीर रेडिएशन खतरे की चेतावनी दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को लेटर लिखकर अमेरिकी-इजराइली हमलों की निंदा की।
उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर प्लांट के पास बार-बार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं और इससे मानव जीवन और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ सकता है। ईरान के मुताबिक, अगर रेडिएशन लीक होता है तो इसका असर सिर्फ देश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र में गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
08:12 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अर्जेंटीना ने ईरान के टॉप डिप्लोमेट को देश से बाहर निकाला
अर्जेंटीना ने बढ़ते कूटनीतिक तनाव के बीच ईरान के टॉप डिप्लोमेट मोहसिन सोल्तानी तेहरानी को देश से निष्कासित कर दिया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, उन्हें 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया गया था, जिसका पालन करते हुए उन्होंने अर्जेंटीना छोड़ दिया।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अर्जेंटीना ने हाल ही में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को आतंकवादी संगठन घोषित किया है।
इस फैसले से अर्जेंटीना को IRGC से जुड़े लोगों और संस्थाओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाने और उनकी संपत्ति जब्त करने का अधिकार मिल गया है।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस कार्रवाई पर कहा कि अर्जेंटीना ने अमेरिका के दबाव में आकर यह कदम उठाया है और ईरान उसे कभी माफ नहीं करेगा।
अर्जेंटीना की मौजूदा सरकार अमेरिका के ट्रम्प प्रशासन के करीब मानी जाती है, जिससे इस फैसले को भू-राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है।
07:37 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हूतियों ने इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले का दावा किया
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट और दक्षिणी हिस्से में स्थित सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है।
हूती समूह ने अपने अल-मसीरा मीडिया के जरिए कहा कि इस हमले में क्लस्टर मिसाइल और कई ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
हालांकि, इजराइली सेना ने बताया कि यमन से दागी गई मिसाइल को ट्रैक किया गया और डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए। इजराइली मीडिया के अनुसार, मिसाइल खुले इलाके में गिरी और किसी तरह का नुकसान या हताहत नहीं हुआ।
07:06 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के महशहर पेट्रोकेमिकल जोन पर हमले में 5 की मौत
ईरान के खुजेस्तान प्रांत स्थित महशहर पेट्रोकेमिकल जोन पर हुए हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस हमले में पेट्रोकेमिकल स्पेशल इकोनॉमिक जोन में स्थित कई कंपनियों को निशाना बनाया गया।
शुरुआती रिपोर्ट्स में केवल घायलों की बात कही गई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या सामने आई। महशहर और खुजेस्तान क्षेत्र ईरान के तेल और गैस उद्योग का अहम केंद्र है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया था कि उनकी सेना ने ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट्स पर हमला किया है।

ईरान के खुजेस्तान प्रांत स्थित महशहर पेट्रोकेमिकल जोन में हमले के बाद धुआं उठता देखा गया।
06:42 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर अगले हफ्ते हमला कर सकता है इजराइल
इजराइल ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की तैयारी कर रहा है। एक सीनियर इजराइली डिफेंस अफसर के मुताबिक, इजराइल ने हमले की योजना तैयार कर ली है और अमेरिका से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद अगले एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई हो सकती है।
इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। ईरान के ऊर्जा ठिकाने उसकी अर्थव्यवस्था और सैन्य फंडिंग का अहम स्रोत हैं। ऐसे में इन पर हमला उसकी क्षमता को कमजोर करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
06:11 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
नेतन्याहू बोले- ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट्स पर हमले जारी रहेंगे
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सेना ने ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट्स पर हमला किया है और आगे भी ऐसे हमले जारी रहेंगे।
नेतन्याहू ने एक वीडियो स्टेटमेंट में कहा कि यह कार्रवाई ईरान की आर्थिक और सैन्य ताकत को कमजोर करने के लिए की गई है। उन्होंने इन प्लांट्स को ईरान की मनी मशीन बताया, जिससे वह अपने मिलिट्री ऑपरेशन को फंड करता है।
नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि इससे पहले इजराइल ईरान की 70 प्रतिशत स्टील उत्पादन क्षमता को भी नष्ट कर चुका है, जो हथियार निर्माण में इस्तेमाल होती है। उन्होंने कहा, ‘हम हमले जारी रखेंगे, जैसा मैंने वादा किया था।’
05:37 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान से 345 भारतीय मछुआरे आर्मेनिया के रास्ते चेन्नई पहुंचे
ईरान में फंसे 345 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित निकालकर चेन्नई लाया गया है। यह निकासी आर्मेनिया के रास्ते की गई।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आर्मेनिया सरकार और उनके समकक्ष अरारत मिर्जोयान को भारतीय मछुआरों को ईरान से निकालने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया।
सरकार के मुताबिक, अब तक 1200 से अधिक भारतीयों को ईरान से निकाला जा चुका है, जिनमें बड़ी संख्या छात्रों की है।
भारतीयों को निकालने का ऑपरेशन आर्मेनिया और अजरबैजान के जरिए चलाया जा रहा है, जहां भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं।
इस बीच, वेस्ट एशिया में तनाव के बावजूद UAE से भारत के बीच सीमित उड़ानें जारी हैं और बड़ी संख्या में लोग वापस लौट रहे हैं।
फरवरी के अंत से अब तक 6.24 लाख से ज्यादा यात्री इस क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं, जबकि हालात अभी भी संवेदनशील बने हुए हैं।
05:28 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में 21 साल के इजराइली सैनिक की ‘फ्रेंडली फायर’ में मौत
दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना के एक सैनिक की ‘फ्रेंडली फायर’ में मौत हो गई। इजराइली सेना के मुताबिक, 21 वर्षीय गाय लुदार की मौत ऑपरेशन के दौरान अपने ही साथी की गोली लगने से हुई।
सेना ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 3 बजे शेबा गांव में हुई, जहां कमांडो यूनिट एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने पहुंची थी।
शुरुआती जांच में सामने आया कि ऑपरेशन के दौरान एक सैनिक ने कुछ लोगों को भागता हुआ समझा और गोली चला दी। इसी गोलीबारी में लुदार की मौत हो गई और एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह ऑपरेशन हिजबुल्लाह से जुड़े एक संदिग्ध को पकड़ने के लिए किया गया था। सेना ने बताया कि मिशन पूरा कर संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। इजराइली सेना ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

तस्वीर मारे गए इजराइली सैनिक गाय लुदार की है।(सोर्स-टाइम्स ऑफ इजराइल)
05:13 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
भारत ने 7 साल बाद ईरान से तेल आयात शुरू किया
भारत ने करीब 7 साल बाद ईरान से तेल आयात शुरू किया है। तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने ईरान से 44 हजार मीट्रिक टन LPG भी खरीदी है, जिसे मैंगलोर पोर्ट पर उतारा जा रहा है।
अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते भारत पिछले सात वर्षों से ईरान से तेल नहीं खरीद रहा था। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद किए जाने से वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ है।
इसका असर भारत पर भी पड़ा है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। भारत अपनी लगभग 85% LPG जरूरत मिडिल ईस्ट से पूरा करता है, इसलिए सप्लाई में बाधा से दबाव बढ़ा है।
ट्रम्प प्रशासन ने हाल ही में ईरान को समुद्र में मौजूद 140 मिलियन बैरल कच्चा तेल बेचने की अस्थायी अनुमति दी थी, जिससे बाजार में दबाव कम करने की कोशिश की गई।
05:00 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के दिवंगत कमांडर सुलेमानी की भतीजी अमेरिका से डिपोर्ट होगी
अमेरिका ने ईरान के दिवंगत सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की भतीजी हामिदेह सुलेमानी अफशार और उनकी बेटी को डिपोर्ट करने का फैसला लिया है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों के ग्रीन कार्ड रद्द कर दिए हैं।
अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और अब वे डिपोर्टेशन प्रक्रिया का सामना करेंगी।
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, अफशार पर ईरानी शासन के समर्थन और प्रचार के आरोप हैं। उन पर अमेरिकी सैनिकों पर हमलों का समर्थन करने और IRGC जैसे संगठन की तारीफ करने का भी आरोप लगाया गया है।
स्टेट डिपार्टमेंट ने बताया कि अफशार अपनी बेटी के साथ लॉस एंजिलिस में रह रही थीं। मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका ऐसे लोगों को अपने देश में जगह नहीं देगा, जो अमेरिका विरोधी या आतंकी संगठनों का समर्थन करते हैं।

अमेरिका ने 3 जनवरी 2020 को इराक के बगदाद में एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला करके कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी थी।
04:42 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान से इजराइल के अपर गैलीली पर रॉकेट हमला
लेबनान से उत्तरी इजराइल के अपर गैलीली क्षेत्र की ओर रॉकेट दागे गए हैं। इसके बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लेबनान के कई ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान से रॉकेटों की बौछार की गई, जिससे सीमा पर तनाव और बढ़ गया। इसके जवाब में इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के हनीन समेत कई इलाकों को निशाना बनाया। इसके अलावा माजदल कस्बे पर ड्रोन से भी हमला किया गया।
04:33 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका में ईरान के दिवंगत कमांडर सुलेमानी के रिश्तेदार गिरफ्तार
अमेरिका में ईरान के दिवंगत सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की भतीजी और पर-भतीजी को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि उनका ग्रीन कार्ड रद्द किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
स्टेट डिपार्टमेंट के मुताबिक, हामिदेह सुलेमानी अफशार और उनकी बेटी को अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) ने हिरासत में ले लिया है। दोनों फिलहाल ICE की कस्टडी में हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
04:21 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में इजराइली हमलों से 1422 लोगों की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजराइल के हमलों से 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में 126 बच्चे, 93 महिलाएं और 54 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं।
04:08 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रूस बोला- ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर हमले तुरंत बंद हो
ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर हो रहे हमलों को लेकर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रूस ने कहा है कि ऐसे हमले तुरंत बंद होने चाहिए और इन्हें जारी रखना बेहद खतरनाक है।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस हमले में जान-माल का नुकसान हुआ है और यह अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
इस बीच, रूस की सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटॉम ने सुरक्षा कारणों से बुशेहर प्लांट से 198 कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है।
03:48 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- NATO अब भरोसेमंद साझेदार नहीं रहा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने NATO को कमजोर और गैर-भरोसेमंद साझेदार बताया है। सोशल मीडया पोस्ट में ट्रम्प ने संकेत दिया कि अमेरिका इसके साथ अपने रिश्तों की समीक्षा कर सकता है।
ट्रम्प ने कहा कि मौजूदा हालात में NATO अपने दायित्वों को पूरी तरह निभाने में असफल रहा है। उन्होंने ईरान युद्ध के दौरान कई सहयोगी देशों के रुख पर नाराजगी जताई।
03:19 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कुवैत बोला- 24 घंटे में 8 मिसाइलें और 19 ड्रोन एयरस्पेस में घुसे
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कुवैत ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में देश के एयरस्पेस में 8 बैलिस्टिक मिसाइलें और 19 ड्रोन दाखिल हुए।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सेना ने इन सभी हवाई खतरों पर नजर रखी और समय रहते कार्रवाई की। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।
02:53 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम- 48 घंटे में होर्मुज खोले
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ईरान नहीं माना तो उसे तबाह कर दिया जाएगा।
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि समय खत्म हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले उन्होंने ईरान को 10 दिन की मोहलत दी थी, लेकिन अब सिर्फ 48 घंटे बचे हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अगर ईरान ने उनकी बात नहीं मानी तो भारी तबाही मचाई जाएगी।
02:37 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सेंट्रल इजराइल में ईरानी मिसाइल हमले के बाद की तस्वीरें…

ईरान के मिसाइल हमले के बाद सेंट्रल इजराइल में एक कार पूरी तरह जल गई।

हमले वाली जगह पर मौजूद दूसरी कारों को भी नुकसान पहुंचा है।

हमले के बाद मौके पर राहतकर्मियों को तैनात किया गया है।
02:04 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
LPG ला रहे भारतीय जहाज ने होर्मुज पार किया
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच LPG लेकर आ रहा भारतीय जहाज ग्रीन संवी होर्मुज स्ट्रेट पार कर गया है। जहाज में करीब 46,650 मीट्रिक टन गैस लदी है। यह होर्मुज पार करने वाला भारत का 7वां LPG टैंकर है। सरकार के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र में इस समय 18 भारतीय जहाज और करीब 485 भारतीय नाविक मौजूद हैं। अब तक 964 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है।
इस बीच मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने भारत के साथ ऐतिहासिक रिश्तों को याद करते हुए दोस्ती और सहयोग बढ़ाने की बात कही है।
ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “भारत और खासकर गुजरात हमारे साझा इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। सदियों पहले यहां के लोगों ने हमारे लोगों का स्वागत किया था।”
01:56 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने मिसाइल हमले का अलर्ट जारी किया
इजराइल ने एक बार फिर मिसाइल हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। इजराइली सेना ने चेतावनी दी है कि ईरान की ओर से मिसाइलें देश की तरफ बढ़ रही हैं।
सेना के अलर्ट के बाद कई इलाकों में सायरन बजने लगे और नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों या बंकर में जाने के निर्देश दिए गए। इजराइल ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए हैं और मिसाइलों को रोकने की कोशिश की जा रही है।
01:36 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने नया एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किया
ईरान ने अमेरिका-इजराइल के लगातार हवाई हमलों के बीच रक्षा रणनीति मजबूत करते हुए नया एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किया है। ईरानी सेना के मुताबिक, इस सिस्टम का इस्तेमाल शुक्रवार को अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाने में किया गया।
ईरान के संयुक्त सैन्य कमांड खातम अल-अनबिया मुख्यालय ने कहा कि यह नया सिस्टम देश की हवाई सुरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए तैनात किया गया है। इसका उद्देश्य दुश्मन के विमानों को रोकना है।
सेना ने दावा किया कि एक महीने से ज्यादा समय से जारी अमेरिकी-इजराइली हवाई हमलों के बावजूद ईरान जल्द ही अपने एयरस्पेस पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लेगा। हालांकि, अभी तक अमेरिका की ओर से इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ईरान का यह दावा सही है, तो यह युद्ध में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। अब तक अमेरिका और इजराइल को ईरान के आसमान में बढ़त हासिल थी। नए एयर डिफेंस सिस्टम से यह संतुलन बदल सकता है।
इससे पहले भी ईरान दावा कर चुका है कि उसने ड्रोन और कुछ सैन्य विमानों को मार गिराया है। इससे साफ है कि उसकी हवाई रक्षा क्षमता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान अब पारंपरिक रडार के बजाय इन्फ्रारेड और मोबाइल सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है। इससे दुश्मन विमानों को ट्रैक करना आसान होता है और खुद की लोकेशन छिपी रहती है।
01:18 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल का ईरान के तबरीज में मिसाइल लॉन्चर पर हमला
इजराइल ने ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर तबरीज में एक मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर पर हमला किया है। इजराइली सेना (IDF) के मुताबिक, इस लॉन्चर को ट्रक पर लगाया गया था और जिससे इजराइल पर हमले की तैयारी थी। हमला शहर के बीच सड़क पर हुआ, जहां जोरदार विस्फोट के बाद धुएं का गुबार उठता दिखा। हमले के दौरान पास से गुजर रही गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं और अफरा-तफरी मच गई।
12:59 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी नेता बोले- ट्रम्प को हटाया जाए, जनरलों को नहीं
ईरान के वरिष्ठ नेता मोहसिन रेजाई ने कहा है कि अमेरिका को अपने सैन्य अधिकारियों के बजाय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हटाना चाहिए।
रेजाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका में हाल ही में कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को हटाया गया है, लेकिन असली जिम्मेदारी नेतृत्व की है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के कई बड़े अधिकारियों को पद से हटाया है, जिसमें चीफ ऑफ स्टाफ स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
12:46 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का इजराइल पर क्लस्टर बम से हमला, 1 घायल
ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया है, जिसमें क्लस्टर बम का इस्तेमाल किया गया। इस हमले में सेंट्रल इजराइल में एक 52 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया, जिसे मामूली चोटें आई हैं।
मेडिकल सेवा मैगन डेविड एडोम के मुताबिक, व्यक्ति को धमाके के बाद तुरंत इलाज दिया गया और उसकी हालत स्थिर है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में इस्तेमाल की गई बैलिस्टिक मिसाइल में क्लस्टर बम वॉरहेड लगा था। यह बम हवा में फटकर कई छोटे-छोटे विस्फोटक टुकड़ों में बंट जाता है, जो बड़े इलाके में फैलकर नुकसान पहुंचाते हैं।

मिसाइल हमले के बाद मौके पर रेस्क्यू वर्कर्स तैनात किए गए हैं।
12:28 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- 30 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज पर हमले हुए
ईरान ने अमेरिका और इजराइल पर अब तक 30 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज पर हमले का आरोप लगाया है। ईरान के विज्ञान मंत्री हुसैन सिमाएई सर्राफ ने कहा कि शिक्षा और रिसर्च से जुड़े गैर-सैन्य संस्थानों पर सीधे हमले किए गए हैं, जिससे देश की अकादमिक व्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि इन हमलों के कारण लाखों छात्र शिक्षा और रिसर्च से वंचित हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान की प्रमुख शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी भी हमले में क्षतिग्रस्त हुई है।
ईरान ने इन हमलों को अपनी वैज्ञानिक और सांस्कृतिक ताकत को कमजोर करने की कोशिश बताया है।
12:13 PM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- पड़ोसी देशों से सीधे बातचीत को तैयार
ईरान ने कहा है कि वह पड़ोसी देशों के साथ सीधे कूटनीतिक बातचीत के लिए तैयार है। संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा बनाए रखने के लिए पड़ोसी देशों के बीच सहयोग जरूरी है।
गालिबाफ ने कहा कि ईरान इस संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार है और उसने अपनी रक्षा क्षमता साबित की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा युद्ध इजराइल की वजह से शुरू हुआ। इसका असर पूरे क्षेत्र और दुनिया पर पड़ा है।
उन्होंने कहा कि ईरान ने अपनी मौजूदगी और हितों की रक्षा के लिए क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तनाव और बढ़ाया गया, तो अमेरिका के हितों पर “निर्णायक और व्यापक” जवाब दिया जाएगा।

गालिबाफ ने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा यहां के देशों के हाथ में होनी चाहिए। इसे अमेरिका और इजराइल जैसे बाहरी हस्तक्षेप के बिना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
11:53 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिणी इराक को ईरान से गैस सप्लाई बंद, बिजली संकट का खतरा
ईरान से दक्षिणी इराक को मिलने वाली गैस सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। यह जानकारी इराक के बिजली मंत्रालय के हवाले से सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सप्लाई रुकने से इराक की बिजली उत्पादन व्यवस्था पर सीधा असर पड़ सकता है। देश खासकर दक्षिणी इलाकों में बिजली बनाने के लिए ईरानी गैस पर काफी निर्भर है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि सप्लाई बंद होने की वजह क्या है।
इससे पहले भी हमलों और ऊर्जा ढांचे को हुए नुकसान के कारण गैस सप्लाई बाधित हुई थी। इससे हजारों मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ था।
11:39 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों को फांसी
ईरान ने प्रतिबंधित विपक्षी संगठन पीपुल्स मुजाहिदीन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ ईरान (PMOI/MEK) से जुड़े दो लोगों को फांसी दे दी है।
ईरानी न्यायपालिका के मुताबिक, अबोलहसन मोंतजर और वाहिद बनियामेरियन को शनिवार सुबह फांसी दी गई। दोनों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और सशस्त्र विद्रोह के आरोप थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों को पहले ट्रायल कोर्ट ने दोषी ठहराया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी सजा को बरकरार रखा। इसके बाद उन्हें फांसी दी गई। गौरतलब है कि PMOI/MEK ईरान में प्रतिबंधित संगठन है और सरकार इसे आतंकी समूह मानती है, जबकि यह खुद को विपक्षी राजनीतिक संगठन बताता है।
11:13 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- जंग खत्म करनी है तो स्थायी समाधान चाहिए
ईरान ने कहा कि वह मौजूदा युद्ध खत्म करने के लिए समझौते के बजाय ठोस और स्थायी समाधान चाहता है। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि देश का मुख्य फोकस इस थोपी गई अवैध जंग को निर्णायक तरीके से खत्म करना है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ बातचीत या अस्थायी सीजफायर से हालात नहीं सुधरेंगे। ऐसा समाधान जरूरी है जो लंबे समय तक कायम रह सके। अराघची ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी मीडिया ईरान के रुख को गलत तरीके से पेश कर रहा है।
10:57 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका-इजराइल के हमले से ईरान में रेड क्रिसेंट कर्मी की मौत
ईरान ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के हमले में एक रेड क्रिसेंट कर्मी की मौत हो गई। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला इस्फहान प्रांत के मोबारेकेह इलाके में हुआ।
हालांकि, इस हमले पर अमेरिका या इजराइल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। रेड क्रिसेंट एक अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठन है, जो आपदा और युद्ध के समय राहत और चिकित्सा सहायता प्रदान करता है।
10:28 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में 36 दिन से इंटरनेट ब्लैकआउट
ईरान में इंटरनेट बंदी अब बेहद लंबी हो गई है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक के अनुसार, देश में इंटरनेट बंद हुए करीब 36 दिन (लगभग 840 घंटे) हो चुके हैं।
इस दौरान आम लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट तक पहुंच लगभग पूरी तरह बंद रही है, जिससे लोग बाहरी दुनिया से कट गए हैं।
10:09 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में यूनिवर्सिटी क्लास ऑनलाइन होंगे
ईरान में सभी विश्वविद्यालयों की पढ़ाई अब ऑनलाइन कर दी गई है। यह फैसला देश के विज्ञान, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, पूरे देश में यूनिवर्सिटी की क्लास अब वर्चुअल मोड में होंगी और यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी।
सरकार ने विश्वविद्यालयों को यह भी निर्देश दिया है कि जिन छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत हो सकती है, उनके लिए दूसरे विकल्प देखे जाए।
09:51 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले से ईरानी सेना ने इनकार किया
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने 3 मार्च को रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हुए ड्रोन हमले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है।
IRGC ने दावा किया कि यह हमला इजराइल ने किया था।
09:34 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
तेहरान में एयर स्ट्राइक से म्यूजिक स्कूल तबाह
ईरान की राजधानी तेहरान में एक म्यूजिक स्कूल हवाई हमले में पूरी तरह तबाह हो गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्कूल ईरानी संगीत का एक महत्वपूर्ण केंद्र था, जहां करीब 250 छात्र सीखते थे। बताया गया है कि जिस इमारत में यह स्कूल था, वहां एक मैटरनिटी क्लिनिक समेत अन्य जगहें भी थीं।
यह तेहरान के पूर्वी हिस्से में एक सैन्य एयरबेस के पास स्थित थी। हमले के बाद पूरा इलाका धुएं से भर गया और इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
09:27 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के महशहर पेट्रोकेमिकल जोन में धमाका
ईरान के दक्षिणी खुजेस्तान प्रांत में स्थित महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल इकोनॉमिक जोन में धमाकों की खबर सामने आई है।
फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस इलाके में कई विस्फोट हुए, जिसके बाद घटनास्थल से धुआं उठता हुआ देखा गया। इजराइल के सुरक्षा सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि ये हमले उसकी वायुसेना ने किए हैं।
फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस हमले में इलाके की कई सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, प्रांत के उप-गवर्नर वलीउल्लाह हयाती ने बताया कि इस हमले में तीन कंपनियों को निशाना बनाया गया, लेकिन नुकसान कितना हुआ है, यह अभी साफ नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में पांच लोग घायल हुए हैं, हालांकि किसी के मारे जाने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
09:20 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के बुशहर परमाणु प्लांट के पास प्रोजेक्टाइल गिरा, एक व्यक्ति की मौत
ईरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बुशहर परमाणु प्लांट के पास एक प्रोजेक्टाइल गिरने की खबर सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
09:16 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली हवाई हमले में बेरूत की कई इमारतें तबाह


09:09 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- 160 से ज्यादा दुश्मन ड्रोन मार गिराए
ईरान ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा सेना ने अब तक 160 से ज्यादा दुश्मन ड्रोन को मार गिराया है।
नेशनल एयर डिफेंस के संयुक्त मुख्यालय के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अलीरेजा इलहामी ने कहा कि ईरानी सैनिक दुश्मन के फाइटर जेट और ड्रोन को निशाना बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
IRNA न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने बताया कि ईरान ने कई एडवांस लड़ाकू विमान, दर्जनों क्रूज मिसाइल और ड्रोन, जिनमें हर्मीस और लुकास जैसे ड्रोन शामिल हैं को नष्ट किया है।
09:07 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान की दवा कंपनी पर हमला, इजराइली कंपनी की प्रतिद्वंद्वी थी
ईरान की एक फार्मास्यूटिकल कंपनी पर हमला होने का दावा किया गया है। यह मल्टीपल स्क्लेरोसिस (MS) की दवा के एक्टिव इंग्रेडिएंट्स बनाती थी। यह एक इजराइली कंपनी की ग्लोबल प्रतियोगी थी।
दावे के अनुसार, इस कंपनी को केमिकल हथियार बनाने के आरोप के बहाने निशाना बनाया गया, ताकि उसे प्रतिस्पर्धा से हटाया जा सके। हालांकि, इस घटना को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
08:59 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- 160 से ज्यादा दुश्मन ड्रोन मार गिराए
ईरान ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा सेना ने अब तक 160 से ज्यादा दुश्मन ड्रोन को मार गिराया है।
नेशनल एयर डिफेंस के संयुक्त मुख्यालय के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अलीरेजा इलहामी ने कहा कि ईरानी सैनिक दुश्मन के फाइटर जेट और ड्रोन को निशाना बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
IRNA न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने बताया कि ईरान ने कई एडवांस लड़ाकू विमान, दर्जनों क्रूज मिसाइल और 160 से ज्यादा ड्रोन, जिनमें हर्मीस और लुकास जैसे ड्रोन शामिल हैं को नष्ट किया है।
08:49 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दक्षिणी लेबनान में इजराइली ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत
लेबनान के दक्षिणी हिस्से में इजरायल के ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई है।
नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के अनुसार, टायर शहर के उत्तरी बाहरी इलाके में एक मोटरसाइकिल को निशाना बनाया गया, जिसमें सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
08:41 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए
इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार को तेहरान में ईरान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
सेना के बयान के अनुसार, वायुसेना ने एयर डिफेंस साइट्स पर हमला किया, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एक ऐसी साइट भी शामिल थी, जहां विमान को निशाना बनाने वाली मिसाइलें रखी गई थीं।
इसके अलावा, इजराइल ने हथियारों के रिसर्च और डेवलपमें से जुड़े एक सैन्य ठिकाने पर भी हमले का दावा किया है।
08:29 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
24 घंटे में 2 अमेरिकी विमान तबाह हुए

08:21 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
डीजल की बढ़ती कीमतों से थाईलैंड का मछली उद्योग प्रभावित, हजारों नावें बंद
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते संकट का असर अब थाईलैंड के मछली उद्योग पर भी साफ दिख रहा है।
डीजल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण एक हजार से ज्यादा मछली पकड़ने वाली नावों को काम बंद करना पड़ा है।
समुत सोंगख्राम इलाके के नाव मालिकों का कहना है कि वे आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं और कुछ को अपनी नावें किनारे लगानी पड़ रही हैं।
स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई लोग अपने कर्मचारियों की छंटनी पर भी विचार कर रहे हैं।

08:06 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल के किरयात में प्रोजेक्टाइल गिरने से धमाका
उत्तरी इजराइल के शहर किरयात शमोना में आज सुबह एक प्रोजेक्टाइल गिरा, लेकिन इससे पहले कोई सायरन नहीं बजा।
रेस्क्यू सेवाओं के अनुसार, इस हमले में एक सड़क को नुकसान पहुंचा है और शरापनेल (धातु के टुकड़े) पास के घरों और गाड़ियों से टकराए।
हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इजराइली सेना (IDF) ने कहा है कि वह इस घटना की जांच कर रही है।

07:52 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इराक और यमन में ईरान के समर्थन में हजारों लोगों ने रैली निकाली
इराक के बगदाद में शुक्रवार को ईरान पर अमेरिकी और इजराइली हमलों के विरोध में शिया नेताओं ने प्रदर्शन किया।



07:43 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी A-10 पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर ईरानी वायु सेना (IRGC) द्वारा जारी एक वीडियो वायरल हो रहा है। फुटेज में अमेरिकी A-10 ‘वार्थोग’ विमान को निशाना बनाया है। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
07:29 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया
ईरान ने दावा किया है कि उसने इस्फहान प्रांत के ऊपर एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है।
फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस कार्रवाई को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए अंजाम दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ड्रोन MQ-1 मॉडल का था।
07:25 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान युद्ध में अब तक अमेरिका के 7 विमान तबाह
CNN के मुताबिक ईरान के साथ जारी युद्ध में अमेरिकी वायुसेना के अब तक 7 विमान तबाह हो चुके हैं। 2 मार्च: कुवैत के ऊपर ‘फ्रेंडली फायर’ (अपनी ही सेना की गलती) में 3 F-15 विमान गिराए गए। सभी छह क्रू मेंबर सुरक्षित बाहर निकल गए। 12 मार्च: इराक में KC-135 टैंकर विमान के क्रैश होने से छह अमेरिकी एयरक्रू की मौत हो गई। अमेरिकी सेना के मुताबिक यह दूसरे विमान के साथ हादसे के कारण हुआ। 27 मार्च: सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में E-3 सेंट्री विमान जमीन पर ही नष्ट हो गया। साथ ही एक टैंकर विमान को भी नुकसान पहुंचा। 3 अप्रैल- F-15 और A-10 विमान तबाह हुए। यह पहली बार हुआ जब अमेरिकी विमान दुश्मन की गोलीबार में गिराए गए।
07:17 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में घायल UN शांति सैनिक इंडोनेशियाई नागरिक
संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि शुक्रवार को लेबनान के अदैसेह इलाके के पास घायल हुए तीन शांति सैनिक इंडोनेशिया के हैं। जकार्ता स्थित यूएन सूचना केंद्र (UNIC) के अनुसार, इन सैनिकों की पहचान इंडोनेशियाई के रूप में हुई है।
संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन UNIFIL ने बताया कि इनमें से दो सैनिकों की हालत गंभीर है। फिलहाल विस्फोट किस कारण हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
06:57 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली हमलों में ईरान के कई आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त
ईरान के दक्षिण-पश्चिम में कराज के वहदत कस्बे में हाल ही में हुए इजराइली हमलों से कई आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गए।

06:44 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में विपक्ष से जुड़े दो लोगों को फांसी, हमले की साजिश का आरोप
ईरान में अधिकारियों ने दो लोगों को फांसी दे दी है, जिन पर देश के अंदर हमले की साजिश रचने का आरोप था। यह जानकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों लोगों का संबंध विपक्षी संगठन मुजाहिदीन-ए-खल्क (MEK) से बताया गया है।
06:28 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी हमले में ईरानी अफसर की पत्नी की मौत
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियन ने अमेरिकी हमले में एक ईरानी अफसर की पत्नी की मौत पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में अमेरिका की बातचीत की बातों पर शक पैदा होता है।
पेजेशकियन ने कहा, “दुनिया खुद फैसला करे कि कौन बातचीत करता है और कौन आतंकवादी कार्रवाई करता है।” पजशकियान ने कहा, “जब मैं अमेरिकी जनता को संबोधित कर रहा था, उसी समय हमारे स्ट्रैटेजिक काउंसिल के प्रमुख को निशाना बनाया गया, जिससे उनकी निर्दोष पत्नी मारी गई।”
उन्होंने कहा कि एक तरफ बातचीत को कहा जाता है, लेकिन दूसरी तरफ जमीन पर हमले किए जा रहे हैं। यह आपस में विरोधाभासी है। लगातार हमलों के बीच ईरान के नेता अब सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा नजर आ रहे हैं।
हाल के दिनों में पजशकियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को तेहरान में लोगों के बीच जाते, उनसे बातचीत करते और तस्वीरें खिंचवाते देखा गया है।

06:16 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग में अब तक 3603 मौतें हुई

06:10 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका और इजराइल ने ईरान में भारी बमबारी की
ईरान में अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले लगातार जारी हैं। तेहरान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में रात भर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं।
रिपोर्ट के अनुसार, हमले सिर्फ राजधानी तक सीमित नहीं हैं। इस्फहान जैसे बड़े औद्योगिक शहर में भी भारी बमबारी की खबर है, जहां बड़ी आबादी रहती है।
इसके अलावा उरमिया, खोर्रमाबाद, कराज और कोम शहरों में भी हवाई हमलों की खबरें सामने आई हैं।
05:59 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इराक के बसरा में ऑयल कॉम्प्लेक्स पर हमला, आग लगी
इराक के बसरा शहर में स्थित तेल परिसर में ड्रोन हमले के बाद आग लग गई है। यह जानकारी बसरा ऑयल कंपनी के एक सूत्र ने दी है।
सूत्र के अनुसार, अल-बुर्जुसिया इलाके में कंपनी के कॉम्प्लेक्स पर एक ड्रोन गिरा, जिससे आग भड़क उठी।
फिलहाल नुकसान या हताहतों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
05:40 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद की तस्वीरें देखें



05:35 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
भारतीय झंडे वाला जहाज ग्रीन सानवी होर्मुज से गुजरा
भारतीय झंडे वाला एक और जहाज ग्रीन सानवी होर्मुज से गुजरा। मरीन ट्रैफिक के मुताबिक यह जहाज फिलहाल ओमान गल्फ में है।

05:27 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज से फ्रांस का जहाज सफलतापूर्वक निकला
होर्मुज से फ्रांस का एक जहाज सफलतापूर्वक गुजर गया है। यह पिछले करीब पांच हफ्तों में पहला पश्चिमी जहाज है जिसे इस रास्ते से जाने की अनुमति मिली है।
रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक यह साफ नहीं है कि इस खास जहाज को सुरक्षित रास्ता क्यों दिया गया। हालांकि, ऐसी खबरें भी हैं कि ईरान जहाजों को गुजरने के लिए शुल्क (टोल) ले रहा है।
ईरान ने कुछ अन्य देशों के जहाजों को भी गुजरने की अनुमति दी है, जिन्हें वह “मित्र देश” मानता है। इनमें जापान, थाईलैंड, ग्रीस, मलेशिया, चीन, पाकिस्तान, इराक और भारत शामिल हैं।
वहीं, अमेरिका, इजराइल, ब्रिटेन और उनके सहयोगी देशों से जुड़े जहाजों को फिलहाल इस रास्ते से गुजरने नहीं दिया जा रहा है।

05:13 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी संसद ने होर्मुज के बाद बाब अल-मंदेब स्ट्रेट को लेकर चेतावनी दी
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने वैश्विक शिपिंग को लेकर एक नया संकेत दिया है। उन्होंने होर्मुज के बाद अब बाब अल-मंदेब स्ट्रेट की अहमियत की ओर इशारा किया है।
गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सवाल उठाते हुए सवाल उठाया कि बाब अल-मंदेब स्ट्रेट से दुनिया के कितने तेल, एलएनजी, गेहूं, चावल और खाद की सप्लाई गुजरती है और किन देशों व कंपनियों का इस रास्ते में सबसे ज्यादा हिस्सा है।
इसे व्यापारिक जहाजों के लिए एक तरह की चेतावनी माना जा रहा है। हालांकि, बाब अल-मंदेब वैश्विक व्यापार के लिए होर्मुज जितना अहम नहीं है, फिर भी यह समुद्री व्यापार का एक अहम रास्ता है।
यह स्ट्रेट यमन के पास स्थित है और यहां से करीब 14 प्रतिशत वैश्विक व्यापारिक माल और लगभग 5 प्रतिशत दुनिया का तेल गुजरता है।

05:02 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कुवैत बेस पर निशाना बने अमेरिकी हेलिकॉप्टर की तस्वीरें देखें
ईरानी मीडिया ने निशाना बनाए गए अमेरिकी CH-47 हेलिकॉप्टर की तस्वीरें शेयर की हैं। इसे कुवैत के कैंप ब्यूहरिंग बेस पर निशाना बनाया गया था।
04:46 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी हमले से इमारत गिरी, कई इलाकों में बिजली बाधित
ईरानी क्लस्टर बम हमले के कारण रामत गन में एक इमारत गिर गई है। यह जानकारी फायर एंड रेस्क्यू सेवाओं ने दी है।
इसके अलावा, रोश हा’आयिन इलाके में हाई-वोल्टेज बिजली लाइन को नुकसान पहुंचा, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई।
फायर एंड रेस्क्यू विभाग ने यह भी बताया कि पहले हुए एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के कारण बेरशेबा के दक्षिण में स्थित नेओट होवाव औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है।

04:35 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट- हमलों के बाद ईरान फिर सक्रिय कर रहा मिसाइल ठिकाने
अमेरिकी और इजराइली हमलों के बावजूद ईरान अपने मिसाइल ठिकानों को तेजी से दोबारा चालू कर रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से आई अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी कर्मी मलबे से भूमिगत मिसाइल बंकर निकालकर कुछ ही घंटों में फिर से इस्तेमाल के लिए तैयार कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ईरान ने अभी भी काफी संख्या में मिसाइलें और मोबाइल लॉन्चर सुरक्षित रखे हैं। इससे यह भी सवाल उठ रहा है कि अमेरिका अपने उस लक्ष्य के कितने करीब पहुंच पाया है, जिसमें ईरान की मिसाइल क्षमता को खत्म करना शामिल है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका यह पक्के तौर पर नहीं बता पा रहा कि कितने मिसाइल लॉन्चर नष्ट हुए हैं, क्योंकि ईरान ने भ्रम पैदा करने के लिए नकली (डिकॉय) उपकरण भी तैनात किए हुए हैं।
04:25 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी सांसद का अमेरिका पर तंज- हराने का दावा करने वाले पायलट तक नहीं खोज पाए
ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने अमेरिकी फाइटर जेट गिराए जाने के बाद लापता क्रू मेंबर की तलाश को लेकर अमेरिका पर तंज कसा है।
दरअसल, शुक्रवार को गिराए गए इस अमेरिकी विमान में सवार एक सदस्य को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “ईरान को 37 बार हराने के दावों के बाद, यह लोग अब अपने पायलट तक को नहीं ढूंढ पा रहे हैं।”
उन्होंने आगे व्यंग्य करते हुए कहा, “वाह, क्या शानदार प्रगति है। सच में कमाल के लोग हैं।”
04:19 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- अमेरिकी फाइटर जेट गिराने का बातचीत पर असर नहीं पड़ेगा
ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट गिराए जाने की घटना से दोनों देशों के बीच बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एनबीसी न्यूज ने ट्रम्प के हवाले से कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं। नहीं, यह युद्ध है। हम युद्ध में हैं।”
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने ईरान में चल रहे खोज और बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा करने से इनकार कर दिया।
इसी बीच, इजराइल ने शुक्रवार को ईरान में अपने कुछ तय हमलों को रोक दिया, ताकि अमेरिकी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा न आए। साथ ही, इजराइल ने खुफिया (इंटेलिजेंस) मदद देने की भी पेशकश की है।
04:17 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इटली PM बोलीं- अमेरिका से अलग होने में फायदा नहीं, लेकिन देश के लिए जरूरी
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ईरान युद्ध को लेकर कहा कि वह मानती हैं कि भू-राजनीतिक तौर पर यूरोप को अमेरिका से अलग होने में ज्यादा फायदा नहीं है, लेकिन अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना सबसे जरूरी है। उन्होंने साफ कहा, “जब हम असहमत होते हैं, तो हमें कहना चाहिए और इस बार हम असहमत हैं।”
मेलोनी इस समय सऊदी अरब में हैं, जहां वह इटली के लिए ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस युद्ध का असर इटली की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है और उनकी सरकार देश के परिवारों और कारोबारों को बचाने के लिए कदम उठा रही है।
उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ दिन पहले ही इटली ने एक अमेरिकी विमान को सिसिली के एक सैन्य अड्डे का इस्तेमाल करने से रोक दिया था।
वहीं, ट्रम्प ने यूरोपीय देशों की आलोचना की है कि वे ईरान के खिलाफ युद्ध में पूरा समर्थन नहीं दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज में निगरानी की जिम्मेदारी अन्य देशों को भी उठानी चाहिए।

04:01 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हॉर्मुज प्रस्ताव को लेकर UN में वोटिंग टली, अगले हफ्ते होने की उम्मीद
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में होर्मुज में सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बहरीन के प्रस्ताव पर अब अगले हफ्ते वोटिंग होने की उम्मीद है।
रॉयटर्स के मुताबिक, पहले यह वोटिंग शुक्रवार को होनी थी, फिर शनिवार तय की गई, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है और नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस देरी की वजह पर बहरीन के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की है।
03:50 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरान पर 24 घंटे में अमेरिका-इजराइल ने 200 से ज्यादा हमले किए
ईरान पर अमेरिका और इजराइल ने पिछले 24 घंटों में 200 से ज्यादा हमले किए हैं। अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स इन ईरान के अनुसार, गुरुवार से शुक्रवार तक कुल 206 हमले किए गए, जिनमें एक आम नागरिक की मौत हुई।
संगठन की न्यूज सर्विस HRANA के मुताबिक, ये हमले 24 घंटे में ईरान के 13 प्रांतों में किए गए।
03:44 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दुबई मरीना में इमारत पर मलबा गिरा
दुबई मरीना इलाके में एक इमारत पर हवाई हमले को रोकने के दौरान गिरा मलबा आ गिरा। दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार, इस घटना के बाद तुरंत कार्रवाई की गई, लेकिन इसमें न तो आग लगी और न ही किसी के घायल होने की खबर है।
इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने बताया था कि अबू धाबी के हबशन गैस प्लांट पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
03:35 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी सांसद बोले- संसद की मंजूरी के बिना युद्ध फंडिंग का समर्थन नहीं
अमेरिकी रिपब्लिकन सांसद जॉन कर्टिस ने कहा है कि वह ईरान के खिलाफ ट्रम्प की कार्रवाई का समर्थन करते हैं, लेकिन आगे के सैन्य अभियानों के लिए फंडिंग तभी देंगे जब संसद औपचारिक रूप से युद्ध की घोषणा करे।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “मैं सैन्य तैयारी बनाए रखने और हथियारों के भंडार को भरने का समर्थन करता हूं, लेकिन युद्ध घोषणा के बिना आगे के सैन्य अभियानों के लिए फंडिंग का समर्थन नहीं कर सकता।”
अमेरिकी संविधान के अनुसार, युद्ध घोषित करने का अधिकार संसद के पास है। हालांकि, पिछले कई वर्षों में अमेरिकी राष्ट्रपति बिना औपचारिक घोषणा या संसद की मंजूरी के भी सैन्य कार्रवाई करते रहे हैं।

03:21 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी विमानों को गिराने के बाद ईरान में जश्न
ईरान में अमेरिकी विमानों को गिराने के दावों के बाद सड़कों पर जश्न का माहौल देखा जा रहा है। ईरान में इन घटनाओं को लेकर काफी गर्व और उत्साह का माहौल है।
ईरानी अधिकारियों का कहना है कि वे शुरुआत से ही ऐसे कदमों का वादा कर रहे थे और उनके पास ऐसी क्षमताएं हैं जो अभी तक पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हुई हैं। उनका कहना है कि आज की घटनाओं से यह साफ हो गया है।
ईरान ने आगे और हमले करने की भी बात कही है और कहा है कि अमेरिका ने उनकी सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की ताकत को कम आंका है।

03:11 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इराकी समूह का दावा- अमेरिकी ठिकानों पर एक दिन में 19 हमले
इराक के सशस्त्र संगठन इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पिछले एक दिन में इराक और आसपास के क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर 19 हमले किए हैं।
समूह के अनुसार, इन हमलों में कई दर्जन ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, इन दावों को लेकर अभी तक अमेरिकी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
03:00 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली वायुसेना ने हिजबुल्लाह के रॉकेट लॉन्चर पर हमला किया
इजराइल की वायुसेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के एक रॉकेट लॉन्चर को निशाना बनाकर हमला किया। इजराइली सेना (IDF) के अनुसार, इस लॉन्चर का इस्तेमाल कुछ ही मिनट पहले उत्तरी इजराइल पर रॉकेट दागने के लिए किया गया था।
सेना ने बताया कि हमले के कुछ ही मिनटों बाद इस लॉन्चर को बमबारी कर नष्ट कर दिया गया। IDF के मुताबिक, हिजबुल्लाह की ओर से किए गए रॉकेट हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
02:51 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी पुल पर हमले में 13 लोगों की मौत
ईरान में तेहरान और कराज के बीच स्थित B1 पुल पर हुए हमले में अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, तेहरान में शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी पर भी हवाई हमला किया गया। पिछले कुछ दिनों में कई आम नागरिकों से जुड़े संस्थानों को नुकसान पहुंचा है या वे पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।
इसके अलावा, तेहरान में वैक्सीन बनाने वाले पाश्चर इंस्टीट्यूट पर भी 24 घंटे पहले हमला हुआ था।
02:35 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी मिसाइल हमले से इजराइल के कई इलाकों में नुकसान
ईरानी मिसाइल हमले के बाद इजराइल में नुकसान और अफरा-तफरी की खबरें सामने आई हैं।
इजराइल की वल्ला न्यूज एजेंसी के अनुसार, तेल अवीव के पास बनी ब्राक इलाके में कांच के टुकड़ों से एक व्यक्ति घायल हो गया। साथ ही, इंटरसेप्ट किए गए ईरानी मिसाइल के टुकड़े 17 अलग-अलग जगहों पर गिरे।
एजेंसी ने बताया कि रोश हआयिन के एक रिहायशी इलाके में भी मिसाइल का असर हुआ, जिससे काफी नुकसान हुआ और वहां बिजली भी चली गई। वहीं, एक किंडरगार्टन (बच्चों के स्कूल) के पास भी मलबा मिला है।
02:25 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
पायलट की तलाश के लिए 2 ऑपरेशन चला रहा अमेरिका
अमेरिकी अधिकारियों ने अल जजीरा को बताया कि फाइटर जेट गिरने के बाद सर्च और रेस्क्यू अभियान चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, अभी दो सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहे हैं। पहला ऑपरेशन उस एयरमैन की तलाश के लिए है जो फाइटर जेट में था और शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम ईरान में गिर गया था।
दूसरा ऑपरेशन A-10 वारथोग विमान से जुड़ा है, जो खाड़ी क्षेत्र में होर्मुज के पास गिरा। इस विमान में भी दो लोग सवार थे, जिनमें से एक को बचा लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
इसके अलावा, दुर्घटना के बाद लापता एयरमैन को खोजने गए दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों पर ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम से फायरिंग की हालांकि, हेलीकॉप्टर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और वे अभी भी अपना ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।
02:17 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
व्हाइट हाउस ने ट्रम्प को फाइटर जेट गिरने की जानकारी दी
अमेरिका के एक फाइटर जेट को ईरान में गिराए जाने की घटना को लेकर कई जानकारी सामने आई हैं। व्हाइट हाउस ने पुष्टि की है कि ट्रम्प को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान के सरकारी टीवी ने ऐलान किया कि जो कोई भी अमेरिकी पायलटों को जिंदा पकड़कर लाएगा, उसे इनाम दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जेट F-15E लड़ाकू विमान था, जिसमें दो लोग सवार थे एक पायलट और एक हथियार सिस्टम अधिकारी। दोनों ने हमले के बाद सुरक्षित तरीके से इजेक्ट (कूदकर बाहर निकलना) कर लिया।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इन दोनों में से एक क्रू मेंबर को अमेरिकी सेना ने बचा लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि ईरान भी अपने स्तर पर इन पायलटों की तलाश कर रहा है और स्थानीय लोगों से मदद मांगी जा रही है। फिलहाल दूसरे लापता क्रू मेंबर को खोजने के लिए लगातार ऑपरेशन जारी है।

02:03 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में हिजबुल्लाह ने इजराइली सैनिकों पर हमला किया
लेबनान में हिजबुल्लाह ने कहा है कि उसने आज इजराइली सैनिकों पर हमले किए।
हिजबुल्लाह के अनुसार, उसने रात 12:20 बजे (स्थानीय समय) ऐनाता कस्बे के अल-सिद्र पहाड़ी इलाके में इजराइली सैनिकों पर रॉकेट दागे। इसके बाद रात 1:05 बजे मारौन अल-रास के सीमा क्षेत्र में काहिल ट्रायंगल पर भी रॉकेट हमला किया गया।
समूह ने यह भी दावा किया कि रात 1:45 बजे हुला कस्बे में एक मर्कवा टैंक में मौजूद इजराइली सैनिकों को गाइडेड मिसाइल से निशाना बनाया गया, जिससे टैंक में आग लग गई।
इससे पहले हिजबुल्लाह ने बताया था कि उसने शुक्रवार को इजराइल के ठिकानों पर कुल 48 हमले किए थे।
01:46 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन में ईरानी ड्रोन गिरा, मलबा गिरने से 4 घायल, घरों को नुकसान
बहरीन के सितरा इलाके में एक ड्रोन गिराए जाने के बाद उसका मलबा रिहायशी इलाके में गिर गया, जिससे चार लोग घायल हो गए और कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
बहरीन के गृह मंत्रालय के अनुसार, यह ड्रोन ईरान का था, जिसे गिराए जाने के बाद उसके टुकड़े नीचे गिर गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
01:46 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
NATO चीफ की 8 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात
ईरान युद्ध को लेकर बढ़ते तनाव के बीच NATO के सेक्रेटरी जनरल मार्क रुट अगले हफ्ते 8 अप्रैल को ट्रम्प से मुलाकात करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब ट्रम्प ने NATO से बाहर निकलने के संकेत दिए हैं।
NATO के अनुसार, रुट ट्रम्प से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से भी चर्चा करेंगे। ट्रम्प ने यूरोपीय सहयोगियों पर आरोप लगाया है कि वे ईरान के खिलाफ जंग में उनका साथ नहीं दे रहे हैं।
उन्होंने खासतौर पर होर्मुज को खोलने में मदद न मिलने और सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल पर रोक को लेकर नाराजगी जताई है। कुछ दिन पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने NATO को कागजी शेर बताते हुए गठबंधन छोड़ने पर विचार करने की बात कही है।
01:43 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हमले के कुछ घंटों में मिसाइल बंकरों को फिर एक्टिव कर रहा ईरान
अमेरिका और इजराइल के हमलों के बावजूद ईरान तेजी से अपने मिसाइल बंकरों को दोबारा एक्टिव कर रहा है। अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के कुछ ही घंटों में अंडरग्राउंड मिसाइल साइट्स से मलबा हटाकर उन्हें फिर से चालू किया जा रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने बड़ी संख्या में मिसाइल और मोबाइल लॉन्चर सुरक्षित रखे हैं, जिससे उसकी सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि हमलों में कितने लॉन्चर नष्ट हुए हैं, क्योंकि ईरान ने नकली (डिकॉय) लॉन्चर भी तैनात किए हैं।
01:43 AM4 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बेरूत पर इजराइल के हमले, हिजबुल्लाह ठिकानों को बनाया निशाना
इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली सेना ने कहा है कि वह हिजबुल्लाह की इन्फ्रास्ट्रक्चर साइट्स को निशाना बना रही है।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैनिकों पर हमलों का दावा किया था।
इससे पहले हिजबुल्लाह ने दावा किया था कि उसने दक्षिणी लेबनान में तीन अलग-अलग जगहों पर इजराइली सैनिकों को निशाना बनाया।
