Headlines

दंगल गर्ल बबीता फोगाट बनीं मां:बेटी संग तस्वीरें शेयर कर लिखा- शिवरात्रि पर नन्हीं पार्वती आईं; दूसरा बच्चा हुआ




दंगल गर्ल के नाम से मशहूर बबीता फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया। पति विवेक सुहाग और नवजात बेटे के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्होंने ये जानकारी दी। तस्वीरों में बबीता और विवेक अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। बबीता भाजपा से दादरी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। बबीता और उनकी बहन गीता फोगाट की लाइफ पर 2016 में दंगल फिल्म भी रिलीज हुई थी। बबीता ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा… महादेव की कृपा देखिए आज शिवरात्रि के इस पवित्र दिन पर मेरे जीवन में एक नन्ही परी पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है। मेरी बेटी के रूप में मिली यह खुशी मेरे और मेरे परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद है। यह अहसास और खुशियां शब्द से परे हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *