Headlines

Virat Kohli; RCB Vs RR IPL 2026 LIVE Score Update


गुवाहाटी1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। - Dainik Bhaskar

वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के सहारे राजस्थान रॉयल्स ने IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स को 6 विकेट से हराया।

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। राजस्थान ने 202 रन का टारगेट 18 ओवर में 4 विकेट पर चेज कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी ने 26 बॉल पर 78 रन की आतिशी पारी खेली। उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल नाबाद 81 रन बनाकर लौटे। मैच का स्कोरबोर्ड

ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारी देखिए

वैभव ने जुरेल के साथ 34 बॉल पर शतकीय साझेदारी की राजस्थान ने 21 रन पर यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल के साथ शतकीय साझेदारी करके मैच एकतरफा कर दिया। दोनों ने 34 बॉल पर शतकीय साझेदारी पूरी कर ली थी। हालांकि, इस जोड़ी ने 37 बॉल पर 108 रन जोड़े।

पाटीदार की फिफ्टी, कोहली ने 32 रन बनाए RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने 40 बॉल पर 63 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनसे पहले विराट कोहली ने 16 बॉल पर 32 रन बनाए। जोफा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा को 2-2 विकेट मिले।

टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स

राजस्थान टॉप पर कायम, बेंगलुरु नंबर-3 पर राजस्थान मौजूदा सीजन के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम के पास 4 जीत से 8 अंक हैं। वहीं, बेंगलुरु की टीम यह मैच हारने के बाद तीसरे स्थान पर है। उसके पास 4 अंक हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई। इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, अभिनंदन सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: वेंकटेश अय्यर।

मैच के अपडेट्स देखने के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

06:37 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

जुरेल के बल्ले से निकल जीत

राजस्थान ने मौजूदा सीजन में लगातार चौथा मैच जीत लिया है। ध्रुव जुरेल ने 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर सिंगल लेकर टीम को जीत दिलाई।

06:21 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव सूर्यवंशी की पारी देखिए

06:08 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

ध्रुव जुरेल की 25 बॉल पर हाफ सेंचुरी

अर्धशतकीय पारी में शॉर्ट खेलते ध्रुव जुरेल।

अर्धशतकीय पारी में शॉर्ट खेलते ध्रुव जुरेल।

ध्रुव जुरेल ने 14वें ओवर में हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 25 बॉल पर अर्धशतक लगाया। जुरेल ने इस सीजन में दूसरा अर्धशतक लगाया है।

06:05 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान का स्कोर 150 पार हुआ

13वें ओवर में राजस्थान ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। रवींद्र जडेजा ने कुणाल पंड्या की पहली बॉल पर चौका लगाया। फिर ध्रुव जुरेल ने तीसरी बॉल पर दो रन लेकर टीम को 150 पार पहुंचाया।

05:52 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

रियान पराग 3 रन बनाकर आउट

10वें ओवर में राजस्थान ने चौथा विकेट गंवाया। यहां कप्तान रियान पराग 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने क्रुणाल पंड्या के हाथों कैच कराया।

05:46 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

क्रुणाल पंड्या ने सूर्यवंशी-हेटमायर को पवेलियन भेजा

9वां ओवर लेकर आए क्रुणाल पंड्या ने लगातार दो बॉल पर विकेट झटके। उन्होंने पहली बॉल पर वैभव सूर्यवंशी को विकेट कोहली के हाथ कैच कराकर शतकीय साझेदारी तोड़ी। उसके बाद दूसरी बॉल पर शिमरोन हेटमायर को जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराकर दवाब बनाया। वैभव सूर्यवंशी 78 रन बनाकर आउट हुए। जबकि हेटमायर का खाता भी नहीं खुला।

05:40 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सूर्यवंशी-जुरेल में 34 बॉल पर शतकीय साझेदारी

8वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 बॉल पर शतकीय साझेदारी पूरी की। सूर्यवंशी ने टिम डेविड की बॉल पर लगातार दो छक्के मारे।

05:38 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान का स्कोर 100 पार

7वें ओवर में राजस्थान ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। ध्रुव जुरेल ने क्रुणाल पंड्या की बॉल पर चौका लगाकर टीम को 100 पार पहुंचाया। इसी में वैभव सूर्यवंशी ने छक्का लगाया।

05:33 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव ने राजस्थान को विस्फोटक शुरुआत दिलाई

वैभव सूर्यवंशी ने 202 रन का टारगेट चेज कर रही राजस्थान को विस्फोटक शुरुआत दिलाई है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट खोकर 97 रन बना डाले। वैभव फिफ्टी बनाकर खेल रहे हैं। ध्रुव जुरेल उनका साथ दे रहे हैं। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की।

05:26 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सूर्यवंशी की छक्के से फिफ्टी, सिर्फ एक रन दौड़कर बनाया

5वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 15 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया। वैभव ने भुवनेश्वर कुमार की दूसरी और तीसरी बॉल पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। इस फिफ्टी में उन्होंने सिर्फ एक रन दौड़कर बनाया। शेष रन बाउंड्री से आए।

05:22 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव ने हेजलवुड के ओवर में लगातार 4 बाउंड्री लगाई

वैभव सूर्यवंशी ने 4 ओवर लेकर आए जोश हेजलवुड की बॉल पर लगातार 4 बाउंड्री लगाई। इनमें लगातार 3 बॉल पर चौके और एक छक्का शामिल रहा। हेजलवुड के इस ओवर से 19 रन आए। इसी ओवर में राजस्थान ने 50 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।

05:17 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव सूर्यवंशी ने अभिनंदन की बॉल पर 3 बाउंड्री लगाई

वैभव सूर्यवंशी ने तीसरा ओवर डाल ने अभिनंदन सिंह की बॉल पर 3 बाउंड्री लगाई। उन्होंने दूसरी और तीसरी बॉल पर लगातार दो चौके मारे। उसके बाद आखिरी बॉल पर एक छक्का भी लगाया।

05:13 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हेजलवुड ने अपने ओवर में विकेट दिलाया, जायसवाल आउट

राजस्थान ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया। यहां जोश हेजलवुड ने अपने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। यशस्वी 13 रन बनाकर आउट हुए।

05:07 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सूर्यवंशी ने भुवी के ओवर में दो चौके लगाए

राजस्थान के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने भुवनेश्ववर कुमार की बॉल पर दो चौके लगाए। उन्होंने तीसरी बॉल पर बॉलर की दिशा में चौका लगाया। फिर उन्होंने आखिरी बॉल पर पॉइंट्स के ऊपर से चौका मारा। पहले ओवर से 9 रन आए।

05:01 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान ने इम्पैक्ट प्लेयर बनाया

राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया है। वे संदीप शर्मा की जगह मैदान पर आए हैं।

04:57 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक: राजस्थान को 202 रन का टारगेट

04:54 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अय्यर ने सिक्स लगाकर टीम स्कोर 200 पार पहुंचाया

वेंकटेश अय्यर ने 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर बेंगलुरु का स्कोर 200 पार पहुंचा दिया। इस तरह बेंगलुरु ने 201 रन बनाए और राजस्थान को 202 रन का टारगेट दिया।

04:38 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पाटीदार 63 रन बनाकर आउट, संदीप शर्मा के 150 विकेट पूरे

18वें ओवर की पहली बॉल पर बेंगलुरु ने 8वां विकेट गंवाया। यहां पर रजत पाटीदार 63 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें संदीप शर्मा ने डोनेवान फरेरा के हाथों कैच कराया। इसी के साथ संदीप शर्मा के IPL में 150 विकेट पूरे हो गए हैं। वे ऐसा करने वाले छठे सीमर बने हैं।

04:29 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पाटीदार ने चौके से फिफ्टी पूरी की

16वें ओवर में रजत पाटीदार ने चौके के साथ फिफ्टी पूरी की। संदीप शर्मा ने ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर बॉल डाली। इस पर पाटीदार ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में शानदार चौका लगाया।

रजत पाटीदार ने 35 बॉल पर फिफ्टी लगा दी।

रजत पाटीदार ने 35 बॉल पर फिफ्टी लगा दी।

04:27 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बर्गर ने पाटीदार के ओवर में दो सिक्स लगाए

15वें ओवर में RCB ने 14 रन बनाए। नांद्रे बर्गर के इस ओवर में कप्तान रजत पाटीदार ने दो सिक्स लगाए।

तीसरी बॉल पर उन्होंने फुल लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए भेजा। इसके बाद 5वीं शॉर्ट गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर पुल करते हुए एक और बेहतरीन सिक्स जड़ा।

04:23 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

जडेजा की बॉल पर बृजेश शर्मा ने दो प्रयास में कैच पकड़ा

14वें ओवर में बृजेश शर्मा ने दो प्रयास में शेफर्ड का कैच पकड़ा। रवींद्र जडेजा ने ओवर की आखिरी बॉल पर लेग स्टंप के बाहर रखी। इस पर रोमारियो शेफर्ड बड़ा शॉर्ट खेलने चले गए, लेकिन बॉल शार्ट फाइन लेग में हवा में चली गई। बॉल के नीचे बृजेश शर्मा थे। पहले प्रयास में बॉल उनके हाथ से छिटक गई। उन्होंने दूसरे प्रयास में कैच पकड़ा।

04:18 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शेफर्ड-पाटीदार ने बृजेश के ओवर में 15 रन बनाए

13वें ओवर में RCB ने 15 रन बनाए। बृजेश शर्मा के इस ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने दो चौके लगाए। 12.4 पर उन्होंने शॉर्ट और वाइड गेंद को पॉइंट के बीच से शानदार चौके के लिए भेजा, फिर 12.5 पर लेग साइड में फाइन लेग के पास एक और चौका जड़ दिया।

रजत पाटीदार ने भी ओवर की दूसरी बॉल पर हाफ-ट्रैकर गेंद को सीधे बॉलर के ऊपर से चौके के लिए भेजा।

04:09 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बृजेश को दूसरा विकेट, टिम डेविड कैच आउट

11वें ओवर की आखिरी गेंद पर बृजेश शर्मा ने टिम डेविड को आउट कर दिया। उन्होंने धीमी शॉर्ट गेंद डाली, जो पिच पर रुककर आई। डेविड ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद पर सही टाइमिंग नहीं बैठी।

गेंद सीधे लॉन्ग ऑन की दिशा में गई, जहां शिमरोन हेटमायर ने आसान कैच पकड़ लिया। डेविड 9 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए।

04:04 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

डेविड के चौके से ओवर में 7 रन बने, RCB 89/5

10वें ओवर में RCB ने 7 रन बनाए और टीम का स्कोर 89/5 पहुंच गया। जोफ्रा आर्चर के इस ओवर में टिम डेविड ने एक शानदार चौका लगाया। 9.5 बॉल पर आर्चर की शॉर्ट गेंद पर डेविड ने मिड विकेट के ऊपर से शॉट खेलते हुए बाउंड्री बटोरी।

ओवर की बाकी गेंदों पर रजत पाटीदार और डेविड ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट की। आखिरी गेंद पर डेविड ने बैक ऑफ लेंथ गेंद को ऑफ साइड में खेला, लेकिन रन नहीं मिला।

03:55 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

जितेश शर्मा LBW आउट

आठवें ओवर की चौथी गेंद पर बृजेश शर्मा ने जितेश शर्मा को LBW आउट कर दिया। मिडिल स्टंप पर बैक ऑफ लेंथ गेंद थी, जो हल्की अंदर आई और थोड़ी नीची भी रही।

जितेश समय पर बल्ला नीचे नहीं ला सके और गेंद सीधे पैड पर लगी। अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी। जितेश ने कप्तान से बात की, लेकिन रिव्यू नहीं लिया। वह 8 गेंद में 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

03:49 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

क्रुणाल पंड्या कैच आउट, RCB को चौथा झटका

7वें ओवर की दूसरी गेंद पर RCB का चौथा विकेट गिरा। रवि बिश्नोई ने क्रुणाल पंड्या को आउट कर दिया। बिश्नोई ने ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइट दी, जिस पर क्रुणाल ने आगे बढ़कर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, बल्ले पर सही टाइमिंग नहीं आई और गेंद हवा में ही चली गई। लॉन्ग ऑफ पर खड़े शिमरोन हेटमायर ने आगे झुककर शानदार कैच लपक लिया। क्रुणाल 6 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुए।

हेटमायर ने क्रुणाल का डाइविंग कैच लपका।

हेटमायर ने क्रुणाल का डाइविंग कैच लपका।

03:38 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले में बेंगलुरु के 3 बैटर्स आउट, कोहली पवेलियन लौटे

पहले बैटिंग कर रही बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 58 रन बनाने में टॉप-3 विकेट गंवा दिए हैं। फिल सॉल्ट जीरो, विराट कोहली 32 और देवदत्त पडिक्कल 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

छठे ओवर की 5वीं बॉल पर रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। विराट 16 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए।

रवि बिश्नोई ने विराट कोहली का विकेट लिया।

रवि बिश्नोई ने विराट कोहली का विकेट लिया।

03:33 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कोहली के चौके से बेंगलुरु 50 पार

चौथे ओवर में बेंगलुरु ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। विराट कोहली ने संदीप शर्मा की 5वीं बॉल पर चौका लगाया और टीम स्कोर 50 पार पहुंचाया। आखिरी बॉल पर विराट ने एक खूबसूरत कवर ड्राइव लगाई।

03:30 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कोहली ने 3 चौके लगाए, पडिक्कल कैच आउट

तीसरे ओवर में विराट कोहली ने जोफ्रा आर्चर की बॉल पर 3 चौके लगाए। उन्होंने पहली, तीसरी और चौथी बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया। ओवर की आखिरी बॉल पर देवदत्त पडिक्कल आउट हुए। उनका कैच शिमरोन हेटमायर ने लिया। वे 14 रन बनाकर आउट हुए। आर्चर को दूसरा विकेट मिला। उन्होंने फिल सॉल्ट को भी पवेलियन भेजा।

जोफ्रा आर्चर ने अपने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट लिया।

जोफ्रा आर्चर ने अपने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट लिया।

03:24 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बर्गर के ओवर से 19 रन आए

बेंगलुरु की पारी के दूसरे ओवर से 19 रन आए। इनमें 2 चौके शामिल रहे। इतना ही वाइड और बाई से 9 रन भी आए। उनके ओवर की पहली बॉल पर देवदत्त पडिक्कल ने चौका लगाया। उसके बाद चौथी बॉल पर कोहली ने फाइन लेग बाउंड्री पर चौका मारा।

03:17 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

आर्चर को पहली बॉल पर विकेट, सॉल्ट आउट

जोफ्रा आर्चर ने मैच की पहली बॉल पर विकेट हासिल किया। उन्होंने फिल सॉल्ट को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। सॉल्ट आर्चर की उछाल लेती लेंथ बॉल को संभाल नहीं सके और बॉल बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर ऊपर चली गई। जिसे विकेटकीपर जुरेल ने आसानी से कैच किया।

उसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने तीसरी और चौथी बॉल पर चौके लगाए। आखिरी बॉल पर कोहली ने भी चौका लगाया। इस ओवर से 13 रन आए।

विकेट लेने के बाद राजस्थान की टीम सेलिब्रेट करती हुईं।

विकेट लेने के बाद राजस्थान की टीम सेलिब्रेट करती हुईं।

03:01 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश थमी, मैच रात 8:40 बजे शुरू होगा

गुवाहाटी में बारिश थम चुकी है और मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं। IPL के ऑफिशियल ब्रॉडकॉस्टर स्टार स्पोर्ट्स में बताया गया कि मैच रात 8:40 बजे शुरू होगा।

02:58 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

टॉस के बाद बारिश आने पर मैदान को कवर किया गया

02:50 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी

02:44 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

RCB की प्लेइंग-11 देखिए

02:39 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

RCB में जोश हेजलवुड की वापसी

02:37 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, बारिश लौटी

टॉस के दौरान राजस्थान और बेंगलुरु के कप्तान टॉस रेफरी के साथ।

टॉस के दौरान राजस्थान और बेंगलुरु के कप्तान टॉस रेफरी के साथ।

राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टॉस के तुरंत बाद गुवाहाटी में बारिश शुरू हो गई। मैच शुरू होने का शेड्यूल्ड टाइम रात 8:15 बजे है।

02:20 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प्लेयर्स वॉर्मअप कर रहे, फोटो देखिए

02:12 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

8:15 बजे मैच स्टार्ट होगा

पिच से कवर्स हटा दिए गए हैं। ग्राउंड स्टाफ रोलिंग कर रहा है। टॉस 8 बजे होगा और पहली गेंद 8:15 बजे डाली जाएगी।

02:05 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गुवाहाटी में बारिश रुकी

बरसापारा स्टेडियम में कवर हटाए जा रहे हैं। बारिश भी थोड़ी कम हुई है। सुपर-सॉपर की मदद से ग्राउंड में भरा पानी निकाला जा रहा है।

01:44 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश की वजह से टॉस में देरी

01:42 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

मैदान को कवर किया गया

कवर मैदान पर आ गए हैं। मैच में देरी हो रही है। फिलहाल सिर्फ स्क्वायर को कवर किया गया है, लेकिन बारिश लगातार हो रही है। मौसम का अनुमान तेजी से बदल गया। कल शाम तक आज दोपहर से मौसम साफ रहने की उम्मीद थी, लेकिन अभी बारिश हो रही है।

01:40 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी

पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। यह वही सतह है, जिस पर RR ने मंगलवार को मुंबई के खिलाफ 11 ओवर के मैच में 150 रन बनाए थे।

01:32 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हेड टु हेड में बेंगलुरु आगे

IPL में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 17 मैच RCB ने जीते हैं, जबकि RR को 14 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं, बरसापारा स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी।

01:32 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान की बॉलिंग-बैटिंग दोनों मजबूत

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टीम ने अब तक अपने तीनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पर बनी हुई है।

राजस्थान की बल्लेबाजी इस सीजन काफी मजबूत दिखी है। टॉप ऑर्डर लगातार टीम को अच्छी शुरुआत दे रहा है, जबकि मिडिल ऑर्डर भी जिम्मेदारी निभाते हुए बड़े स्कोर खड़ा करने में सफल रहा है। टीम का अप्रोच आक्रामक रहा है।

गेंदबाजी में भी टीम संतुलित नजर आई है। टीम में नई गेंद से बॉलिंग करने वाले गेंदबाज वर्ल्ड क्लास हैं। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर नई गेंद से बॉलिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं। कुल मिलाकर, राजस्थान रॉयल्स इस सीजन एक मजबूत और संतुलित टीम के रूप में उभरी है।

01:20 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु का शानदार फॉर्म जारी

बेंगलुरु ने अब तक अपने मुकाबलों में संतुलित प्रदर्शन किया है और पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बनाए रखी है।

टीम की बैटिंग लाइनअप बहुत मजबूत है। टॉप ऑर्डर लगातार रन बना रहा है, जिससे टीम को मजबूत शुरुआत मिल रही है।

मिडिल ऑर्डर भी अहम मौकों पर योगदान दे रहा है और टीम बड़े स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। बॉलिंग में भी टीम शानदार कर रही है।

01:16 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बैटिंग फ्रेंडली है बरसापारा की पिच

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पिच बैटिंग के लिए अच्छी है, जहां खूब रन बनते हैं। IPL 2026 में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं।

  • पहले मैच में रॉयल्स ने सुपर किंग्स के खिलाफ 128 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया।
  • दूसरे मैच में रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11-11 ओवर के मैच में 150/3 का स्कोर बनाया। जवाब में, मुंबई 123/9 पर ही रुक गई।

यहां अब तक कुल 8 IPL मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 और दूसरी ने 4 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। सबसे बड़ा टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था।

01:10 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

गुवाहाटी में आज बारिश के आसार, पिछला मैच प्रभावित हुआ था

गुवाहाटी में शुक्रवार को भी बारिश की आशंका है। आज यहां 56% बारिश के चांस हैं। मैच वाले दिन यहां का तापमान 17 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

01:09 PM10 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान-बेंगलुरु मैच का प्रीव्यू देखिए

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.