Headlines

दलीप ट्रॉफी- सेंट्रल जोन 158 रन पर ऑलआउट:ईस्ट जोन से मुकेश ने 4 और शमी ने 3 विकेट लिए




सेंट्रल जोन की टीम दूसरी पारी में 50.2 ओवर में 158 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अमन मोखाड़े ने 41 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। अरशद खान ने 25 और हर्ष दुबे ने 24 रन बनाए। सेंट्रल जोन की शुरुआत खराब रही और 37 रन तक उसके तीन विकेट गिर गए। इसके बाद भी टीम संभल नहीं सकी। 95 रन के स्कोर तक 7 विकेट गिर चुके थे। अरशद खान ने लोअर ऑर्डर के साथ मिलकर टीम को 150 के पार पहुंचाया, लेकिन वह 25 रन बनाकर आउट हो गए। यश ठाकुर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार ने 4 विकेट लिए। उन्होंने 12 ओवर में 44 रन दिए। मोहम्मद शमी ने 3 विकेट झटके, जबकि अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय और क़ुनैन कुरैशी को 1-1 सफलता मिली। साउथ जोन 312 रन पर ऑलआउट दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन और नॉर्थ जोन आमने-सामने हैं। तीसरे दिन साउथ जोन की टीम पहली पारी में 312 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान तिलक वर्मा ने 116 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 250 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके लगाए। उनके अलावा श्रेयस गोपाल ने 87 रन और नारायण जगदीशन ने 36 रन बनाए। साउथ जोन की शुरुआत खराब रही। रितिक भुई 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शेख रशीद खाता भी नहीं खोल सके। नारायण जगदीशन ने 36 रन बनाए। इसके बाद तिलक वर्मा और रविचंद्रन स्मरण ने पारी को संभाला। स्मरण 27 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस गोपाल ने तिलक के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी की। गोपाल 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साउथ जोन के विकेट लगातार गिरते रहे और टीम 100.3 ओवर में 312 रन पर सिमट गई। बरार ने तीन विकेट लिए नॉर्थ जोन की ओर से गुरनूर बरार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 23 ओवर में 88 रन देकर 4 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज को 2-2 विकेट मिले, जबकि आबिद मुश्ताक ने एक विकेट लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *