Headlines

एशियाड में आज भारत के पास मेडल के 5 मौके:शूटिंग में एलावेनिल-परथ, कराटे में चेतन, वुशु में रोशिबिना; बैडमिंटन की दोनों टीमें क्वार्टरफाइनल में




एशियन गेम्स में मंगलवार को भारत के पास 5 मेडल के मौके होंगे। शुरुआती दो दिन भारत ने 6 मेडल जीते हैं, लेकिन अभी तक गोल्ड नहीं आया है। तीसरे दिन शूटिंग, वुशु और कराटे में सीधे मेडल की उम्मीद रहेगी। वहीं बैडमिंटन में महिला और पुरुष दोनों टीमें क्वार्टरफाइनल खेलेंगी। भारत के लिए दिन की शुरुआत वुशु और शूटिंग से होगी। इसके बाद कराटे में चेतन भट्ट से उम्मीद रहेगी। बैडमिंटन के दोनों क्वार्टरफाइनल होंगे, जहां भारत की महिला और पुरुष टीमों का सामना जापान से है। शूटिंग: एलावेनिल-परथ की मिक्स्ड टीम पर नजर वुशु: लैंगलेंटोम्बी के फाइनल से मेडल की उम्मीद कराटे: चेतन भट्ट गोल्ड की रेस में बैडमिंटन: दोनों टीमों का जापान से क्वार्टरफाइनल भारत की महिला और पुरुष दोनों बैडमिंटन टीमों के सामने मंगलवार को जापान की चुनौती होगी। महिला टीम का क्वार्टरफाइनल सुबह 6 बजे और पुरुष टीम का क्वार्टरफाइनल सुबह 11:30 बजे खेला जाएगा। तैराकी: 4×100 मीटर मेडले रिले से फाइनल का मौका सुबह 8:05 बजे भारतीय पुरुष टीम 4×100 मीटर मेडले रिले की हीट में उतरेगी। टीम में ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन रोहित और धनुष सुरेश शामिल हैं। हीट से क्वालिफाई करने पर दोपहर में फाइनल होगा। इसके अलावा आर्यन नेहरा पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल-बी में उतरेंगे। यहां भारत की सीधी मेडल उम्मीद रिले के फाइनल में क्वालिफाई करने के बाद बनेगी। कबड्डी और हॉकी में भी भारत के मुकाबले मेडल के अलावा कई टीम स्पोर्ट्स में भारत के मुकाबले होंगे। सुबह 7:15 बजे पुरुष कबड्डी टीम दक्षिण कोरिया से ग्रुप-ए में खेलेगी। शाम 3:30 बजे पुरुष हॉकी टीम श्रीलंका के खिलाफ पूल-बी का मुकाबला खेलेगी। बॉक्सिंग में दो मुकाबले सुबह 9 बजे साक्षी चौधरी महिलाओं के 51 किग्रा राउंड ऑफ-32 में फिलीपींस की आइरा विलेगास से भिड़ेंगी। पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादुमणि सिंह का मुकाबला नेपाल के चंद्र बहादुर थापा से होगा। फेंसिंग में भी भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे पुरुष फॉयल में सचिन और हेमाश सिंह सनासम मुकाबला करेंगे। महिला एपी में मितवा चौधरी और तानिश्का खत्री उतरेंगी।क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी आगे क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल तक जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *