Headlines

Pakistan Airstrike in Afghanistan | Casualties Reported in Kunar Helmand


काबुल/इस्लामाबाद25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान के हमले के बाद की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। - Dainik Bhaskar

पाकिस्तान के हमले के बाद की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में एयरस्ट्राइक की। अफगान तालिबान सरकार के मुताबिक इन हमलों में 9 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इसकी जानकारी दी है। रॉयटर्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी हमलों में दोनों प्रांतों में 3 घर तबाह हुए हैं।

मुजाहिद ने हमलों की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने गलत किया है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है और इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता।

पाकिस्तान ने 7 दिन पहले अफगानिस्तान में 10 जगह एयरस्ट्राइक की थी।

पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव बढ़ा

पाकिस्तान का कहना है कि हाल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाकों ने अफगानिस्तान के पक्तिया और नंगरहार प्रांतों से पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश की। इसके बाद सीमा पर दोनों पक्षों के बीच गोलाबारी हुई।

पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान से ड्रोन भी भेजे गए, जबकि तालिबान सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया।

सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें उसके मुताबिक 28 आतंकी मारे गए। अफगान अधिकारियों ने दावा किया कि हमले में नागरिक भी मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी।

पाकिस्तान TTP को ‘फितना-उल-खवारिज’ कहता है। TTP और अफगान तालिबान अलग संगठन हैं। हालांकि, दोनों के बीच गठजोड़ बताया जाता है।

पाकिस्तान और TTP में लड़ाई क्यों?

2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था।

TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है।

TTP का अफगान तालिबान के साथ गहरा जुड़ाव है। दोनों समूह एक-दूसरे को समर्थन देते हैं।

2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान ने TTP को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में हमले किए।

———————

यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान ने बांग्लादेश जा रहा न्यूक्लियर फ्यूल रोका: रूसी प्लेन को एयरस्पेस नहीं दिया

पाकिस्तान ने बिजली संकट झेल रहे बांग्लादेश का परमाणु ईंधन अपने आसमान से नहीं गुजरने दिया। यह ईंधन रूसी विमान में था, जो बांग्लादेश के रूपपुर प्लांट में इस्तेमाल होना था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.