Headlines

कोच गौतम गंभीर ने अजित अगरकर के लिए पोस्ट किया:लिखा- आपके साथ काम करना बड़ा सम्मान, चीफ सिलेक्टर का कार्यकाल खत्म हुआ




भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को पूर्व चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर के लिए पोस्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘प्रिय अजित भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बड़ा सम्मान रहा।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘वे तीन ICC ट्रॉफियां आपके विश्वास की गवाही हैं। टीम पहले और हमेशा टीम सबसे आगे।’ गंभीर ने कहा, ‘मुझे कहना होगा कि इतिहास आपके साथ अधिक नरमी बरतेगा। हर चीज के लिए धन्यवाद।’ 3 दिन पहले 4 अक्टूबर को भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर के तौर पर अजित अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो गया। पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया। गंभीर-अगरकर पिछले 2 साल से साथ काम कर रहे गौतम गंभीर और अजित अगरकर पिछले 2 साल से भारतीय क्रिकेट के लिए एक साथ काम कर रहे थे। अगरकर को 4 जुलाई 2023 को भारतीय टीम का सिलेक्टर बनाया गया था। उसके बाद 4 जुलाई 2023 को गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने। दोनों ने मिलकर 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 में टी-20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े खिताब जीते।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *