Headlines

Upcoming IPO List | 5 Companies to Raise Funds in Indian Stock Market


मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगले हफ्ते प्राइमरी मार्केट में 5 कंपनियां कुल मिलाकर लगभग ₹2,600 करोड़ जुटाने के लिए अपने IPO ला रही हैं। ये सभी पब्लिक इश्यूज 26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे।

इन्वेस्टर्स को अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट्स, पॉलिमर्स, स्टील प्रोसेसिंग, वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट और ज्वेलरी रिटेल जैसे सेक्टर्स में निवेश करने का मौका मिलेगा।

कंपनियां बिजनेस विस्तार, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और कर्ज चुकाने के लिए फंड जुटा रही हैं, वहीं कुछ प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

1. EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स का ₹1,200 करोड़ का इश्यू

एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की सब्सिडियरी EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स का ₹1,200 करोड़ का IPO 26 अक्टूबर को खुलेगा और 28 अक्टूबर को बंद होगा।

कंपनी ने इसके लिए ₹1,585 से ₹1,665 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्युएशन ₹10,765 करोड़ लगाया गया है।

यह इश्यू पूरी तरह से एडेलवाइस ग्रुप का ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिससे कंपनी को कोई फंड नहीं मिलेगा। EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स ने एंकर इनवेस्टर्स से पहले ही करीब ₹360 करोड़ जुटा लिए हैं।

2. SFC एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज का ₹668 करोड़ का IPO

वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट सॉल्यूशंस देने वाली SFC एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज का ₹668 करोड़ का IPO 29 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ने ₹313 से ₹330 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है, जिससे अपर प्राइस बैंड पर वैल्युएशन करीब ₹3,233 करोड़ बैठता है।

इस इश्यू में ₹150 करोड़ के फ्रेश इक्विटी शेयर्स और प्रमोटर्स व मौजूदा शेयरहोल्डर्स द्वारा 1.57 करोड़ शेयर्स का ऑफर फॉर सेल शामिल है। फ्रेश इश्यू से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

3. MK संस फाइन ज्वैल्स का ₹275.4 करोड़ का पब्लिक इश्यू

MK संस फाइन ज्वैल्स लिमिटेड का ₹275.4 करोड़ का IPO 28 अक्टूबर को खुलकर 30 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ने ₹153 से ₹162 प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया है।

इसमें 1.36 करोड़ शेयर्स का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर रामचंद्र मुरलीधर रायमलानी द्वारा 34 लाख शेयर्स का OFS शामिल है।

ज्वेलरी रिटेलर इस रकम का इस्तेमाल महाराष्ट्र में नया शोरूम खोलने, गुजरात के शोरूम के विस्तार के लिए इन्वेंट्री जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और जनरल कॉर्पोरेट खर्चों के लिए करेगी।

4. BLS पॉलिमर्स ला रही ₹255 करोड़ का IPO

BLS पॉलिमर्स लिमिटेड का ₹255 करोड़ का IPO 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड ₹142 से ₹150 प्रति शेयर रखा गया है।

यह 1.7 करोड़ इक्विटी शेयर्स का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। कंपनी जुटाए गए फंड में से ₹77.56 करोड़ मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के विस्तार और प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने में, ₹89.5 करोड़ वर्किंग कैपिटल के लिए और बाकी रकम जनरल कॉर्पोरेट कार्यों में इस्तेमाल करेगी।

5. बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का ₹183.1 करोड़ का इश्यू

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड का ₹183.1 करोड़ का IPO 29 अक्टूबर को खुलेगा और 2 नवंबर को बंद होगा। कंपनी ने ₹78 से ₹82 प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया है। यह IPO पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी शेयर्स का होगा। कंपनी ₹125 करोड़ का यूज कर्ज चुकाने के लिए करेगी।

वहीं, ₹15.7 करोड़ का इस्तेमाल सीमेंस फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ मौजूदा लीज एग्रीमेंट के तहत कैपिटल इक्विपमेंट के अधिग्रहण की लागत को फाइनेंस करने के लिए करेगी। बाकी फंड जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग होगा।

नवंबर में कई और IPO पाइपलाइन में

मर्चेंट बैंकरों के मुताबिक, गुजरात विक्ट्री फॉर्जिंग, माइलस्टोन गियर्स, अवाडा इलेक्ट्रो, स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स, इंटीग्रिस मेडटेक और एजीएस हेल्थ जैसी कई अन्य कंपनियां भी IPO लाने की तैयारी में हैं। इन कंपनियों के 5 नवंबर तक प्राइस बैंड और लॉन्च प्लान की घोषणा करने की उम्मीद है।

प्राइमरी मार्केट में बनी हुई है जोरदार तेजी

इससे पहले भी प्राइमरी मार्केट काफी एक्टिव रहा है, जिसमें हाल ही में जियो प्लेटफॉर्म्स ने देश का अब तक का सबसे बड़ा ₹30,213 करोड़ का पब्लिक इश्यू लॉन्च किया था।

2026 में अब तक 104 कंपनियां IPO के जरिए ₹1.4 लाख करोड़ से ज्यादा जुटा चुकी हैं, जो बाजार में निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है।

ऑफर फॉर सेल और फ्रेश इश्यू में क्या अंतर है

  • फ्रेश इश्यू: इससे मिलने वाला सारा पैसा सीधे कंपनी के पास जाता है, जिसे वह बिजनेस बढ़ाने, कर्ज चुकाने या नए प्रोजेक्ट्स में लगाती है।
  • ऑफर फॉर सेल: इसमें कंपनी के पुराने प्रमोटर्स या इन्वेस्टर्स अपने शेयर जनता को बेचते हैं। इससे मिलने वाला पैसा सीधे बेचने वाले शेयरहोल्डर को मिलता है, कंपनी को नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…

विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय-बाजार से ₹48,056 करोड़ निकाले: 2026 में निकासी ₹3.08 लाख करोड़ पार; वजह- महंगाई, ब्याज दर बढ़ी और तेल के दाम बढ़े

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) का भारतीय शेयर बाजार से निकासी का सिलसिला अक्टूबर महीने में भी जारी है। क्रूड तेल की ऊंची कीमतों, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, महंगाई की चिंता और कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों के कारण विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय इक्विटी से ₹48,056 करोड़ की बिकवाली की है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.