Headlines

आकिब नबी शुरुआती 3 वनडे के लिए भी टीम में:पहले चौथे और 5वें मैच के लिए चुने गए थे, न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से सीरीज




जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 3 वनडे मैच के लिए भी भारतीय टीम में चुने गए हैं। नबी को पहले चौथे और 5वें वनडे मैच के लिए टीम में चुना गया था। BCCI ने शनिवार को बताया कि आकिब को पहले चौथे और 5वें मैच के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब वे सीरीज की शुरुआत से ही भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। BCCI ने इस पोस्ट के जरिए टीम में बदलाव की जानकारी दी… एक दिन पहले प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हुए एक दिन पहले 30 अक्टूबर को प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज से बाहर हुए थे। प्रसिद्ध जांघ की चोट (हैमस्ट्रिंग) से उबर रहे हैं। वे 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में चोटिल हुए थे। नबी को कृष्णा का विकल्प माना जा रहा है। हलांकि, बोर्ड ने यह नहीं लिखा है कि नबी को कृष्णा की जगह टीम में लिया गया है। 4 नवंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से खेली जाएगी। पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा। फिलहाल, टीम इंडिया 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है। उसे चौथे टी-20 मुकाबले में 87 रन की करारी हार झेलनी पड़ी थी। शुरुआती 3 वनडे के लिए भारतीय टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहला वनडे), औकिब नबी। चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव। ———————————————–



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *