Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia


7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण पार्ट-1 ‘ गुरुवार को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की ग्रैंड रिलीज के मौके पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर सेट की कुछ अनदेखी झलकियां शेयर की हैं।

इन तस्वीरों और में फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान अपनी बेटी राहा के साथ समय बिताते और पिता की जिम्मेदारी निभाते नजर आ रहे हैं।

‘तुमने अपना सब कुछ इस फिल्म को दिया’

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए अपने पति रणबीर कपूर और फिल्म की पूरी टीम की सराहना की। आलिया ने लिखा कि रणबीर ने इस प्रोजेक्ट में अपना सब कुछ लगा दिया, फिर भी राहा के लिए उनके पास उतना ही प्यार बचा रहा।

उन्होंने रणबीर और इस सिनेमाई अनुभव को साकार करने वाले हर व्यक्ति पर गर्व जताया। आलिया ने आगे लिखा कि कुछ कहानियां हम सबसे बड़ी होती हैं और ‘रामायण’ उन्हीं में से एक है।

फिल्म की स्क्रीनिंग में भी पति को सपोर्ट करने पहुंची थीं आलिया

फिल्म ‘रामायण’ का मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। थिएटर्स में फिल्म की रिलीज से पहले आयोजित इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। इस दौरान आलिया भट्ट अपने पति रणबीर की फिल्म को सपोर्ट करने पहुंचीं थीं।

4,000 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा और महंगा प्रोजेक्ट है। फिल्म का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसमें इसके दोनों भाग शामिल हैं।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में और केजीएफ फेम यश रावण की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें

मूवी रिव्यू-‘रामायण पार्ट 1’:रणबीर की मर्यादा और यश का रौद्र रूप छाया; VFX में दिखी भव्यता, संगीत और डायलॉग थोड़े फीके, जानिए कैसी है फिल्म

एक तरफ अयोध्या के राजकुमार राम, जिनके लिए मर्यादा सबसे बड़ा धर्म है। दूसरी तरफ लंका का राजा रावण, जिसके पास ज्ञान भी है, शक्ति भी और तीनों लोकों पर राज करने का अहंकार भी। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.