Headlines

Sunanda Sharma Live at CGC Landran Mohali


मोहाली कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर सुनंदा शर्मा पहली बार अपनी मां को स्टेज पर लेकर पहुंचीं।

सिंगर सुनंदा शर्मा मोहाली कॉन्सर्ट के दौरान पहली बार अपनी मां को स्टेज पर लेकर आईं। उन्होंने मां को दर्शकों की मोबाइल फ्लैशलाइट की रोशनी दिखाई और कहा कि मम्मी मैं रोज यही करती हूं। देखो कितना खूबसूरत है।

.

मां को अपने साथ स्टेज पर देखकर सुनंदा काफी भावुक और खुश नजर आईं। उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह खुद को बहुत खुशनसीब मानती हैं कि उन्हें अपनी मां को यह नजारा दिखाने का मौका मिला।

बता दें कि, सिंगर सुनंदा शर्मा बुधवार रात मोहाली के एक कॉलेज में आयोजित ‘परिवर्तन 2K26 : हेरिटेज टू होराइजन’ फेस्ट में प्रस्तुति दे रही थीं।

सिंगर ने कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि इन्हें यह नजारा दिखा सकी।

सिंगर ने कहा कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि इन्हें यह नजारा दिखा सकी।

सुनंदा शर्मा ने क्या कहा, जानिए…

एक बार देखो, कितना खूबसूरत है सिंगर सुनंदा शर्मा ने कहा कि अच्छा, सभी लोग जरा अपने फोन की फ्लैशलाइट ऑन करें। मुझे इन्हें दिखाना है कि यहां से कैसा नजारा दिखता है। ओए होए, ओए होए! एक बार देखो। कितना खूबसूरत है। शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया।

ओह माय गॉड, मैं बहुत खुशनसीब हूं आगे सिंगर कहती हैं कि ओह माय गॉड, मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं इन्हें यह नजारा दिखा सकी। देखो, कितना सुंदर है। मम्मी, मेरा काम यही है। मैं रोज यही करती हूं। ठीक है, बस कुछ गाने गाने दो। चलो, आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।

पेट डॉग को भी स्टेज पर लाईं कार्यक्रम के दौरान सुनंदा अपने पेट डॉग चीची बाबा को गोद में लेकर स्टेज पर पहुंचीं। उन्होंने दर्शकों से पूछा कि क्या वे चीची बाबा को जानते हैं। इस पर भीड़ ने शोर मचाकर प्रतिक्रिया दी।

चीची बाबा लड़कियों की तरफ देख रहा सुनंदा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि चीची बाबा सिर्फ लड़कियों की तरफ देख रहा है, क्योंकि लड़कियां इसी ओर मौजूद हैं। उनकी इस बात पर दर्शकों ने हूटिंग की। सुनंदा के ये दोनों खास पल आकर्षण का केंद्र रहे।

पेट डॉग चीची बाबा को गोद में उठाए सुनंदा शर्मा।

पेट डॉग चीची बाबा को गोद में उठाए सुनंदा शर्मा।

7 महीने में 2 बार सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में चूक

गाजियाबाद में स्टेज पर पहुंचा फैन, शो करना पड़ा रद्द सिंगर सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में करीब 7 महीने के अंदर 2 बार चूक हुई। 3 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद के राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सुनंदा स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर स्टेज पर पहुंच गया।

युवक ने उनके पैर छूने की कोशिश की। अचानक सामने आए फैन को देखकर सुनंदा घबरा गईं और स्टेज से चली गईं। सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। सुनंदा दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं और शो रद्द कर दिया गया।

जयपुर में फिर स्टेज पर चढ़ा युवक, चीख पड़ीं सुनंदा 30 अक्टूबर 2026 को जयपुर के आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सुनंदा शर्मा परफॉर्म कर रही थीं। इसी दौरान सफेद शर्ट पहने एक युवक स्टेज पर चढ़ गया। युवक को अपनी तरफ आता देखकर सुनंदा चीख पड़ीं और पीछे हट गईं।

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा। सुनंदा अपनी टीम से ‘इट्स ओके’ कहती सुनाई दीं। इसके बाद वह स्टेज से चली गईं।

———–

ये खबर भी पढ़ें…

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। उसे देखकर सुनंदा घबरा गईं और चिल्लाते हुए तुरंत पीछे हट गईं। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.