Headlines

शरजाह टेस्ट- जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रन बनाए:दूसरे दिन अफगानिस्तान का स्कोर-113/1; रहमानुल्लाह-अटल के नाबाद अर्धशतक




जिम्बाब्वे ने ब्रेंडन टेलर और कप्तान ब्रायन बेनेट के शतकों की मदद से पहली पारी में 504 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने एक विकेट पर 113 रन बना लिए थे। डेब्यू कर रहे रहमानुल्लाह 50 और सेदिकुल्लाह अटल 55 रन बनाकर नाबाद लौटे। अफगानिस्तान अभी जिम्बाब्वे से 391 रन पीछे है। बेनेट ने कप्तानी डेब्यू पर जड़ा शतक जिम्बाब्वे ने दूसरे दिन की शुरुआत 326/5 से की थी। कप्तान बेनेट 71 रन बनाकर क्रीज पर थे। उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए 206 गेंदों पर 128 रन बनाए। यह टेस्ट कप्तान के तौर पर उनका पहला शतक था। दूसरे छोर पर वेस्ली मधेवेरे ने 70 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। इससे पहले ब्रेंडन टेलर 168 गेंदों पर 131 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के लगाए। निचले क्रम में विकेटकीपर तफाज्वा त्सिगा ने 44 रन बनाए और ग्रेम क्रेमर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रेमर करीब 9 साल बाद जिम्बाब्वे की टेस्ट टीम में लौटे हैं। अफगानिस्तान की ओर से काइस अहमद और सलीम सफी ने 3-3 विकेट लिए। अटल को पहली ही गेंद पर मिला जीवनदान अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अब्दुल मलिक 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें न्यूमैन न्यामहुरी ने विकेटकीपर त्सिगा के हाथों कैच कराया। त्सिगा ने डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। दूसरे ओपनर अटल को हालांकि शुरुआत में कई मौके मिले। पहली ही गेंद पर उनका कैच गली में छूटा। अगली गेंद पर भी जिम्बाब्वे ने कैच का मौका गंवा दिया। इसके बाद तीसरे स्लिप में कैच का दावा किया गया, लेकिन रीप्ले में अटल को नॉट आउट दिया गया। डेब्यू मैच में रहमानुल्लाह का अर्धशतक इसके बाद अटल और रहमानुल्लाह ने पारी संभाली। क्रेमर ने स्पिन से दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन अटल ने रिवर्स स्वीप और पैरों का इस्तेमाल किया। उन्होंने क्रेमर की गेंद पर दो छक्के भी लगाए। दूसरी ओर, रहमानुल्लाह ने अपना पहला टेस्ट मैच खेलते के जरूरत के मुताबिक स्वीप शॉट लगाए और गेंदबाजों को विकेट नहीं दिया। दोनों ने अपना अर्धशतक पूरा किया और दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर टिके रहे। आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने रहमानुल्लाह के हेलमेट पर गेंद मारी। इसके बाद उनका कन्कशन टेस्ट किया गया। मुजारबानी ने अगली गेंद उनके हाथ पर भी मारी। रोशनी कम होने और इस घटना के बाद अंपायरों ने दिन का खेल समाप्त कर दिया। ————————- यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली से विशाखापट्टनम शिफ्ट हुआ भारत-श्रीलंका पहला वनडे भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे अब दिल्ली में नहीं, बल्कि विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। BCCI ने गुरुवार को वेन्यू बदलने की जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने संभावित मौसम संबंधी परेशानी और स्टेडियम में प्रस्तावित रेनोवेशन यानी मरम्मत और सुधार कार्य को देखते हुए मैच का वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *