Headlines

पाकिस्तान-श्रीलंका दूसरा टेस्ट लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट:स्मॉग और खराब एयर क्वालिटी के कारण PCB का फैसला; 17 नवंबर से खेला जाएगा मैच




पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट कर दिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। बोर्ड के मुताबिक, लाहौर में मौजूदा मौसम और खराब एयर क्वालिटी के कारण वेन्यू बदलने का फैसला लिया गया है। पहला टेस्ट भी रावलपिंडी में खेला जा रहा है। लाहौर इन दिनों गंभीर मौसमी स्मॉग की चपेट में है। यह समस्या हर साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच पाकिस्तान और भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित करती है। स्विस कंपनी IQAir के मुताबिक, 10 नवंबर को लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था। ब्रॉडकास्टर्स ने जताई थी प्रसारण को लेकर चिंता लाहौर में खराब विजिबिलिटी और स्मॉग के कारण ब्रॉडकास्टर्स ने मैच के लाइव प्रसारण की क्वालिटी को लेकर चिंता जताई थी। एयर क्वालिटी बिगड़ने के बाद ब्रॉडकास्टिंग टीम को लाहौर जाने की तैयारी रोकने के लिए कहा गया था। इसके बाद PCB ने वेन्यू बदलने का फैसला किया। 2007 के बाद नवंबर में लाहौर में नहीं हुआ इंटरनेशनल मैच इस फैसले से PCB की लाहौर में शुरुआती सर्दियों के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कराने की कोशिशों को झटका लगा है। अगर दूसरा टेस्ट गद्दाफी स्टेडियम में होता, तो 2007 के बाद पहली बार 1 नवंबर के बाद लाहौर में कोई इंटरनेशनल मैच खेला जाता। स्मॉग के कारण पहले भी बदले गए क्रिकेट मैचों के वेन्यू लाहौर और पंजाब प्रांत में खराब एयर क्वालिटी के कारण पहले भी क्रिकेट मैचों के वेन्यू बदले जा चुके हैं। नवंबर 2020: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच वनडे और टी-20 सीरीज लाहौर से रावलपिंडी शिफ्ट की गई थी। दिसंबर 2022: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच मुल्तान से कराची शिफ्ट किया गया था। मैच की तारीखों में बदलाव नहीं वेन्यू बदलने के बावजूद टेस्ट मैच के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत-श्रीलंका वनडे का वेन्यू भी बदला भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाला पहला वनडे भी दिल्ली से विशाखापत्तनम शिफ्ट कर दिया गया है। यह मुकाबला पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था। BCCI के मुताबिक, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने संभावित मौसम संबंधी बाधाओं और स्टेडियम में प्रस्तावित रिनोवेशन के कारण वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था। अब यह मैच विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *