![]()
शेयर बाजार में आज 11 नवंबर, बुधवार को तेजी है। सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा चढ़कर 82,300 के स्तर को पार कर गया है। निफ्टी में भी करीब 300 अंक की तेजी है, ये 25,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में ऑटो, सरकारी बैंक, और प्राइवेट बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। इंडिगो का शेयर सबसे ज्यादा 4% चढ़ा है। डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे मजबूत रुपया मजबूत शुरुआत के साथ 0.2% यानी 20 पैसे चढ़ गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 93.72 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 93.92 पर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में कल गिरावट रही थी विदेशी निवेशकों ने 7 दिनों में ₹35,937 करोड़ के शेयर खरीदे 9 नवंबर को सेंसेक्स 107 अंक चढ़ा था 9 नवंबर को सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 81,107 पर बंद हुआ था। निफ्टी 58 अंक ऊपर है, ये 25,045 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार में सरकारी बैंक और फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। वहीं आईटी और मेटल शेयरों में बिकवाली।
Source link
सेंसेक्स 1200 अंक चढ़कर 82,300 के पार:निफ्टी में 300 अंक की तेजी, सरकारी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी