Headlines

सोने के दाम आज गिरे, चांदी के बढ़े:सोना ₹1615 गिरकर ₹1.41 लाख पर आया; चांदी ₹495 महंगी, ₹1.86 लाख प्रति किलो बिक रही




सोने के दाम में आज, 11 नवंबर को गिरावट है। वहीं चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,615 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए पर आ गए हैं। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 495 रुपए बढ़कर 1.86 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे एक दिन पहले सोना 1.42 लाख रुपए और चांदी 1.86 लाख रुपए पर थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ऑल टाइम हाई से 2 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2 लाख रुपए सस्ती हो गई है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 35 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *