Headlines

दीप्ति दूसरी बार ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ:जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 मैच में 155 रन बनाए, 7 विकेट भी लिए




भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को अक्टूबर के लिए ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। 29 साल की दीप्ति ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 इंटरनेशनल मैच में 155 रन बनाए और 7 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे समेत सभी 6 मुकाबले जीते। दीप्ति ने इस पुरस्कार की दौड़ में बांग्लादेश की सोभना मोस्तारी और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ा। यह उनके करियर का दूसरा ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है। इससे पहले उन्हें दिसंबर 2023 में यह सम्मान मिला था। 19 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद संभाली पारी जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज की शुरुआत रायपुर में हुए पहले टी-20 इंटरनेशनल से हुई। इस मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 19 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे समय में दीप्ति ने तेजी से 49 रन बनाए। टी-20 सीरीज में दीप्ति ने कुल 2 विकेट भी लिए। भारत ने तीन मैचों की यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की। वनडे के दूसरे मैच में शतक और 3 विकेट दीप्ति ने पहले वनडे में 2 विकेट लिए। इसके बाद वडोदरा में दीप्ति छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं। उन्होंने 86 गेंदों पर नाबाद 106 रन बनाए। उनकी पारी में 15 चौके शामिल थे। यह दीप्ति का वनडे क्रिकेट में दूसरा शतक था। उनका पहला वनडे शतक मई 2017 में आयरलैंड के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 188 रन बनाए थे। दीप्ति ने इसी मैच में 32 रन देकर 3 विकेट भी लिए। दीप्ति बोलीं- शतक खास था, क्योंकि टीम की जीत में काम आया पुरस्कार मिलने पर दीप्ति ने कहा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज टीम के लिए बेहतरीन रही। दीप्ति ने कहा कि शतक लगाना उनके लिए खास पल था, लेकिन यह उपलब्धि इसलिए और यादगार बन गई, क्योंकि इससे टीम को जीत मिली। मार्को यानसन को मिला पुरस्कार ICC ने अक्टूबर के लिए पुरुष वर्ग में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसन को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना। 26 साल के यानसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की 2-1 से सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई। यह उनके करियर का पहला ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है। उन्होंने पाकिस्तान के ऑलराउंडर अराफात मिन्हास और वेस्टइंडीज के वनडे-टी-20 कप्तान शाई होप को पीछे छोड़ा। ————————— यह खबर भी पढ़ें… भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार टीम इंडिया को 52 साल के वनडे इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड ने माउंट माउंगानुई में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को 244 रन से हराया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *