Headlines

TVS Property Dispute | Lakshmi Venu Moves Madras High Court Against Father


  • Hindi News
  • Business
  • TVS Property Dispute | Lakshmi Venu Moves Madras High Court Against Father

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिग्गज ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल ग्रुप TVS की वेणु श्रीनिवासन शाखा की पारिवारिक संपत्ति में हिस्से को लेकर विवाद बढ़ गया है। डॉ. लक्ष्मी वेणु ने संयुक्त पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे और अपना हक पाने के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया है।

जारी बयान के मुताबिक, आपसी बातचीत के सभी रास्ते बंद होने के बाद उनके पास अदालत जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। लक्ष्मी का कहना है कि उनके परदादा और दादा की विरासत पर जितना हक उनके भाई का है, उतना ही उनका भी है।

दस्तावेजों में पारदर्शिता की कमी और 16 नवंबर का नोटिस

बयान में कहा गया है कि जानकारी और दस्तावेजों को लेकर पारदर्शिता न होने के कारण उन्हें अदालत जाना पड़ा। लक्ष्मी ने कोर्ट से ऐसे दस्तावेज और जानकारी दिलाने में मदद मांगी है, जिन्हें बार-बार अनुरोध के बावजूद कथित तौर पर रोका गया।

यह याचिका 16 नवंबर 2026 को भेजे गए बंटवारे के नोटिस के बाद दायर की गई है। इस नोटिस में लक्ष्मी ने परिवार के मुखिया के तौर पर अपने पिता वेणु श्रीनिवासन से कहा था कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं और संपत्ति का निष्पक्ष व कानूनी बंटवारा करें।

लक्ष्मी के अनुसार, नोटिस के जवाब में उनके कानूनी अधिकारों को मान्यता नहीं दी गई और न ही आपसी समझौते की दिशा में कोई कदम बढ़ा, जिससे उन्हें हाईकोर्ट जाना पड़ा।

हिंदू उत्तराधिकार कानून का हवाला और भाई पर आरोप

लक्ष्मी वेणु ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 (2005 में संशोधित) की धारा 6 का हवाला दिया है, जो संयुक्त पारिवारिक संपत्ति में बेटियों को बराबर का अधिकार देती है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके भाई सुदर्शन वेणु को उनके हिस्से की कीमत पर पारिवारिक संपत्तियों में ज्यादा लाभकारी हित दिए गए, जिससे मालिकाना हक एक तरफ केंद्रित हुआ और उन्हें अलग रखा गया।

यह विवाद VS ट्रस्ट और अन्य होल्डिंग स्ट्रक्चर्स के जरिए रखी गई पारिवारिक हिस्सेदारी से जुड़ा है। इसमें 2020 के TVS पारिवारिक समझौते के तहत वेणु श्रीनिवासन शाखा को मिले कारोबार शामिल हैं, जिनमें TVS होल्डिंग्स, TVS मोटर कंपनी, TVS क्रेडिट सर्विसेज और सुंदरम-क्लेटन की हिस्सेदारी आती है।

2020 की व्यवस्था और 21 मार्च 2024 के MoU पर मतभेद

लक्ष्मी का कहना है कि 2020 में TVS परिवार की चार शाखाओं के बीच जो व्यवस्था हुई थी, उससे उनके और उनके भाई के बीच संपत्ति का बंटवारा नहीं हुआ था। उन्होंने कोर्ट से उन दस्तावेजों तक पहुंच दिलाने की भी मांग की है, जिन्हें बार-बार मांगने के बावजूद नहीं दिया गया।

इस विवाद का एक बड़ा हिस्सा 21 मार्च 2024 को वेणु श्रीनिवासन, मल्लिका श्रीनिवासन और उनके बच्चों के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के अलग-अलग मतलब निकालने से जुड़ा है। वेणु और सुदर्शन के पक्ष का कहना है कि इससे संपत्ति के बंटवारे को औपचारिक रूप दिया गया था, जिसके तहत लक्ष्मी को सुंदरम-क्लेटन और सुदर्शन को TVS मोटर मिला। वहीं, मल्लिका और लक्ष्मी के पक्ष का कहना है कि वह समझौता केवल ब्रांड के इस्तेमाल और नॉन-कम्पीट शर्तों से जुड़ा था, मालिकाना हक से नहीं।

मां मल्लिका ने कहा- बेटा और बेटी मेरे लिए हर तरह से बराबर

बेटी लक्ष्मी का समर्थन करते हुए मल्लिका श्रीनिवासन ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लक्ष्मी के नोटिस के जवाब में उसके कानूनी अधिकारों को मान्यता नहीं दी गई और आपसी समाधान की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई। ऐसे हालात में उसे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत का रुख करना पड़ा। एक मां के तौर पर मेरे लिए बेटा और बेटी हर तरह से बराबर हैं। मेरा मानना है कि पारिवारिक संपत्ति में लक्ष्मी का वैध हिस्सा है, जो सुदर्शन के हिस्से से कम नहीं है।”

आगे क्या: कारोबार के कामकाज पर असर नहीं होने का दावा

लक्ष्मी वेणु ने स्पष्ट किया है कि उनकी यह याचिका केवल संयुक्त पारिवारिक संपत्ति के मालिकाना हक को लेकर है और किसी भी कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज या संचालन के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि वे सभी कारोबारों की मजबूती के पक्ष में हैं और मानती हैं कि कोई भी बंटवारा व्यवस्थित तरीके से और कानून के मुताबिक लागू किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *