Headlines

वन एयर इंडिया ग्रुप में आएंगे एअर इंडिया और एक्सप्रेस:₹6,000 करोड़ खर्च घटाने का टारगेट; बैक-ऑफिस का कामकाज शेयर होगा




टाटा ग्रुप की एयर इंडिया और उसकी सस्ती उड़ान वाली कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस अब ‘वन एयर इंडिया ग्रुप’ के तहत मिलकर काम करेंगे। इसका मकसद खर्च कम करना, कामकाज को बेहतर बनाना और कमाई के नए तरीके निकालना है। लंबे समय से घाटे में चल रही कंपनी की हालत सुधारने में जुटे नए CEO तेवोल्डे गेब्रेमरियम का यह शुरुआती बड़ा फैसला है। कर्मचारियों के साथ मीटिंग में उन्होंने बताया कि अभी ₹3,500 करोड़ बचाने के रास्ते मिले हैं और कुल ₹6,000 करोड़ खर्च घटाने का लक्ष्य रखा गया है। अलग पहचान के साथ चलेंगी दोनों एयरलाइंस इस बदलाव से दोनों कंपनियों के रोजमर्रा के कामकाज में तालमेल बढ़ेगा, लेकिन यात्रियों के लिए सबकुछ पहले जैसा रहेगा। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने-अपने नाम, लाइसेंस और नियमों के साथ अलग-अलग एयरलाइंस की तरह ही उड़ान भरती रहेंगी। बैक-ऑफिस और HR में बढ़ेगा तालमेल नई व्यवस्था के तहत एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने संसाधन आपस में बांटेंगी, खासकर HR और बैक-ऑफिस जैसे कामों में तालमेल बढ़ाया जाएगा। इसमें दो स्तर का मैनेजमेंट होगा, जहां कुछ काम ऊपर से एक साथ देखे जाएंगे, जबकि उड़ानों और यात्रियों से जुड़ी सेवाओं का जिम्मा दोनों कंपनियां अपने पास ही रखेंगी। नई लीडरशिप भूमिकाएं और खर्च घटाने की तैयारी फैसले तेजी से लेने और कामकाज में बेहतर तालमेल बिठाने के लिए ग्रुप में नई लीडरशिप भूमिकाएं बनाई गई हैं, जिनमें ग्रुप स्ट्रैटेजी ऑफिसर और चीफ ऑफ ट्रेनिंग एकेडमी जैसे पद शामिल हैं। टाउन हॉल में गेब्रेमरियम ने कहा कि खर्च घटाने और कमाई बढ़ाने में एयर इंडिया ने प्रगति की है, और अभी ₹3,500 करोड़ की संभावित बचत की पहचान कुल ₹6,000 करोड़ बचाने के बड़े लक्ष्य की दिशा में पहला कदम है। फ्यूचर प्लान: कार्गो, ट्रेनिंग और टूरिज्म पर नजर एयरलाइन ग्रुप अब सिर्फ यात्री उड़ानों से आगे बढ़कर कमाई के नए स्रोत खोज रहा है। इसके तहत डेडिकेटेड फ्रेट यानी कार्गो कारोबार पर विचार किया जा रहा है, जिससे भारत के बढ़ते एयर कार्गो बाजार का फायदा उठाया जा सके। इसके अलावा एविएशन ट्रेनिंग और टूरिज्म से जुड़ी सेवाओं को भी कमाई के संभावित कारोबार के तौर पर देखा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *