Headlines

Abhishek Sharma; PBKS Vs SRH LIVE Score Update: Shreyas Iyer Heinrich Klaasen


स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी जीत हासिल की। टीम ने शनिवार के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

न्यू चंडीगढ़ में टॉस जीतने वाली पंजाब ने 220 रन का टारगेट 18.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। उनके अलावा, प्रियांश आर्या ने 57 और प्रभसिमरन सिंह ने 51 रन बनाए।

हैदराबाद की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल पर 74 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। अभिषेक ने ट्रैविस हेड के साथ 50 बॉल पर 120 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। गेंदबाज में अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह को 2-2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- जयदेव उनादकट, लियम लिविंगस्टन, शिवम मावी, प्रफुल हिंगे, कमिंडू मेंडिस।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स- नेहल वधेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।

लाइव अपडेट्स

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब 6 विकेट से जीता, शशांक ने चौका मारकर जिताया

पंजाब ने IPL सीजन में तीसरा मैच जीत लिया है। टीम ने 220 रन का टारगेट 18.5 ओवर में 4 विकेट पर चेज कर लिया। शशांक सिंह ने 19वां ओवर डाल रहे अभिषेक शर्मा की 5वीं बॉल पर चौका लगाया और टीम को जीत दिला दी।

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेहल बाधेरा 14 रन बनाकर आउट

17वें ओवर की पहली बॉल पर इम्पैक्ट प्लेयर नेहल वधेरा 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्ष दुबे ने बोल्ड कर दिया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रेयस अय्यर की 24 बॉल पर फिफ्टी

16वें ओवर में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 24 बॉल पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने ईशान मलिंगा की बॉल पर छक्का लगाया और अर्धशतक पूरा किया।

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रेयस ने हर्षल की बॉल पर लगातार 3 बाउंड्री लगाई

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 15वां ओवर डाल रहे श्रेयस अय्यर की बॉल पर लगातार तीन बाउंड्री लगाई। इनमें दो छक्के और एक छक्का शामिल रहा। इसी के साथ अय्यर ने बाधेरा के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की। हर्षल के इस ओवर से 18 रन आए।

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रेयस के चौके से पंजाब 150 रन तक पहुंचाया

12वें ओवर में पंजाब ने 150 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नीतीश कुमार रेड्‌डी की आखिरी बॉल पर चौका लगाया। इसी चौके से टीम ने 150 रन का आंकड़ा हासिल किया।

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवांग कुमार को तीसरा विकेट, कोनोली आउट

11वें ओवर में पंजाब ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर कूपर कोनोली 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शिवांग कुमार ने अनिकेत वर्मा के हाथों कैच कराया। शिवांग को तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह (51 रन) और प्रियांश आर्या (57 रन) के विकेट भी लिए।

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवांग को दूसरा विकेट, प्रभसिमरन फिफ्टी बनाकर आउट

9वें ओवर की 5वीं बॉल पर पंजाब ने अपने दूसरे ओपनर का विकेट गंवाया। यहां पर शिवांग कुमार ने प्रभसिमन सिंह को हेनरिक क्लासन के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले प्रभसिमरन सिंह ने चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की।

57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हर्ष दुबे ने 8 रन का ओवर डाला, कोई बाउंड्री नहीं

8वें ओवर में हर्ष दुबे ने महज 8 रन दिए। उनके इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई। हर्ष ने अपने और पारी के पहले ओवर में 18 रन खर्च कर दिए थे।

12:45 PM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब का पहला विकेट गिरा, प्रियांश आर्या आउट

7वें ओवर में पंजाब का पहला विकेट गिरा। यहां पर इम्पैक्ट प्लेयर प्रियांश आर्या 20 बॉल पर 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शिवांग कुमार ने नीतीश कुमार रेड्‌डी के हाथों कैच कराया। यहां ओपनिंग पार्टनरशिप ब्रेक हुई। इसी ओवर में पंजाब ने 100 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।

12:39 PM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प्रियांश आर्या की फिफ्टी, पंजाब ने पावरप्ले में 16 बाउंड्री लगाई

220 रन का टारगेट चेज कर रही पंजाब ने तेज शुरुआत की है। टीम ने शुरुआत 6 ओवर में 16 बाउंड्री के सहारे 93 रन बना डाले।

पावरप्ले के आखिरी ओवर में प्रियांश आर्या ने हर्षल पटेल की शुरुआती 4 बॉल पर लगातार 4 बाउंड्री लगाई। इनमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे।

12:28 PM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

उनादकट से प्रभसिमरन का कैच छूटा, पंजाब 50 पार

चौथे ओवर में जयदेव उनादकट ने प्रभसिमरन सिंह का कैच ड्रॉप हो गया। ओवर की चौथी बॉल पर प्रभसिमरन ने सामने शॉर्ट खेला, यहां उनादकट के पास फॉलो थ्रू पर कैच करने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं कर सके। इसी ओवर में पंजाब ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया और ओपनर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की।

12:16 PM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प्रभसिमरन ने उनादकट के ओवर में चौका-छक्का लगाया

पंजाब की पारी के दूसरे ओवर से 11 रन आए। जयदेव उनादकट के इस ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने एक चौका और एक छक्का लगाया।

12:09 PM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प्रियांश आर्या ने पहले ओवर में 18 रन बनाए

हैदराबाद ने पहले ओवर में स्पिनर हर्ष दुबे को नई गेंद थमाई। प्रियांश ने इस ओवर में 3 बाउंड्री के सहारे 18 रन बना डाले। इनमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा।

12:06 PM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद ने उनादकट को इम्पैक्ट प्लेयर्स बनाया

हैदराबाद ने ट्रैविस हेड की जगह जयदेव उनादकट को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया।

12:02 PM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक- पंजाब को 220 का टारगेट

11:51 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

आखिरी ओवर में 5 रन आए, एक विकेट भी गिरा

20वें ओवर में जेवियर बार्टलेट ने 5 रन दिए। इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई। ओवर की चौथी बॉल पर क्लासन 39 रन बनाकर आउट हुए।

11:41 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सलिल अरोरा 9 रन बनाकर आउट

19वें ओवर की चौथी बॉल पर अर्शदीप सिंह ने विकेट दिलाया। उन्होंने सलिल अरोरा को कैच आउट कराया। सलिल ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधा फील्डर के पास चली गई, जहां जेवियर बार्टलेट ने आसान कैच लपक लिया। सलिल अरोड़ा 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें एक सिक्स शामिल रहा।

11:36 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद का स्कोर 200 पार हुआ, क्लासन खेल रहे

18वें ओवर में हैदराबाद ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया। सलिल अरोरा ने मार्को यानसन की बॉल पर सिंगल लेकर टीम का 200 पार पहुंचाया।

11:34 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अनिकेत वर्मा 18 रन बनाकर रनआउट

17वें ओवर की चौथी बॉल पर अनिकेत वर्मा 18 रन बनाकर रनआउट हुए। उन्होंने युजवेंद्र चहल की बॉल को लेग अंपायर की दिशा में खेला। पहला रन पूरा करने के बाद क्लासन दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े, लेकिन अनिकेत इसके लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में स्टोयनिस के थ्रो पर प्रभसिमरन ने उन्हें रनआउट किया।

11:17 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

यानसन ने एक हाथ से ईशान किशन का कैच पकड़ा

14वें ओवर की आखिरी बॉल पर ईशान किशन 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसन ने डीप मिडविकेट पर एक हाथ से अर्शदीप की बॉल पर कैच किया।

11:06 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद का स्कोर 150 पार हुआ, क्लासन-ईशान नाबाद

12वें ओवर में हैदराबाद ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। हेनरिक क्लासन ने मार्को यानसन के ओवर की आखिरी बॉल पर सिंगल लिया। इसी के साथ टीम का स्कोर 150 पार पहुंचा।

10:54 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शशांक ने हैदराबाद के ओपनर्स को पवेलियन भेजा

9वें ओवर में शशांक सिंह ने हैदराबाद के ओपनर्स को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने पहली बॉल पर ट्रैविस हेड (38 रन) को जेवियर बार्टलेट के हाथों कैच कराया। फिर तीसरी बॉल पर अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। अभिषेक 28 बॉल पर 74 रन बनाकर आउट हुए। हेड के विकेट के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।

10:43 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

शशांक सिंह ने 6 रन का ओवर डाला

पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आए शशांक सिंह ने 7वें ओवर में महज 6 रन दिए। उनके इस ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई।

10:37 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद की मजबूत शुरुआत, ओपनर्स में शतकीय साझेदारी

पहले बैटिंग कर रही हैदराबाद ने मजबूत शुरुआत की है। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना नुकसान के 105 रन बना लिए हैं। अभिषेक ने छठा ओवर डाल रहे जेवियर बार्टलेट की 5वीं बॉल पर छक्का लगाया और हेड के साथ शतकीय साझेदारी पूरी की।

10:30 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक शर्मा की फिफ्टी, वैशाख के ओवर में 4 छक्के मारे

फिफ्टी सेलिब्रेट करते अभिषेक शर्मा।

फिफ्टी सेलिब्रेट करते अभिषेक शर्मा।

5वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 18 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की है। अभिषेक ने विजय कुमार वैशाख की बॉल पर 4 छक्के लगाए।

10:25 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद 50 पार, अभिषेक-हेड में फिफ्टी पार्टनरशिप

चौथे ओवर में हैदराबाद ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। अभिषेक शर्मा ने मार्को यानसन की चौथी बॉल पर सिंगल लेकर टीम का 50वां रन बनाया। इसी के साथ उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी कर ली।

10:21 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अर्शदीप ने IPL करियर का सबसे महंगा ओवर डाला

अर्शदीप ने अपने IPL करियर का सबसे महंगा ओवर डाला। उन्होंने हैदराबाद की पारी के तीसरे ओवर में 24 रन खर्च कर दिए। अर्शदीप ने इस ओवर में 4 वाइड बॉल डाली। इतना ही नहीं, अभिषेक ने अर्शदीप की बॉल पर 2 चौके और दो छक्के लगाए।

10:12 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक शर्मा के दो चौके, दूसरे ओवर में 11 रन बने

सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे ओवर में 11 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने इस ओवर में दो चौके जड़ दिए। जेवियर बार्टलेट की पहली ही गेंद पर अभिषेक ने सीधा शॉट खेलकर बाउंड्री हासिल की। इसके बाद पांचवीं गेंद पर उन्होंने मिड-ऑफ के ऊपर से एक और चौका लगा दिया।

10:04 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक ने चौके से खाता खोला

पंजाब की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे अर्शदीप सिंह ने पहली बॉल वाइड फेंकी। इसके बाद ओपनर अभिषेक शर्मा ने चौका लगाकर टीम और अपना खाता खोला। इस ओवर में दो वाइड समेत 9 रन बने।

09:46 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प्रियांश आर्या की टीम में वापसी

09:41 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करनी होगी

हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा कि वे पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन पिच उन्हें काफी सख्त लग रही है। ऐसे में टीम का ध्यान पहली पारी में अच्छा खेल दिखाने पर रहेगा।

कप्तानी को लेकर उन्होंने कहा कि पैट कमिंस जैसे अनुभवी खिलाड़ी का टीम में न होना नुकसान है, लेकिन इसके बावजूद टीम में युवा खिलाड़ी और गेंदबाज हैं।

टीम में दो बदलाव किए गए हैं। सलील को लियम लिविंगस्टन की जगह शामिल किया गया है, जबकि प्रफुल हिंगे इस मुकाबले से अपना पहला मैच खेल रहे हैं।

09:36 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा- यह दिन का मैच है, इसलिए टीम पहले विकेट के मिजाज को समझना चाहती है। अय्यर ने कहा कि खिलाड़ियों को एक-दूसरे और खासकर युवा खिलाड़ियों पर भरोसा रखना होगा।

टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ प्रियांश आर्या को नेहल वधेरा की जगह शामिल किया गया है।

09:28 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

कोनोली ने पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

कूपर कोनोली ने पंजाब के लिए दोनों मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है। पिछले मैच में बारिश के कारण बैटिंग नहीं आई थी। उन्होंने अब तक 108 रन बनाए हैं। विजयकुमार वैशाख टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

09:28 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

क्लासन ने पिछले दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए

हेनरिक क्लासन सनराइजर्स के तरफ से अच्छी फार्म में है। पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 41 गेंदों में 62 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अभी तक 145 रन बनाए हैं। इस मैच में भी मिडिल ऑर्डर में पारी संभाल सकते हैं। बॉलिंग हर्ष दुबे टॉप पर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट लिए हैं।

09:26 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

दूसरी बार होगा सामना

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर अभी तक 12 IPL मैच खेले गए हैं। पहले इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 6 और चेज करने वाली टीम ने भी 6 मैच जीते हैं। यहां हाइएस्ट टीम स्कोर 228/5 है, जो पिछले साल मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था।

पंजाब और हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ में एक मैच खेला गया है। 2024 में खेले गए इस मैच में हैदराबाद को 2 रन से जीत मिली थी।

09:26 AM11 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं

न्यू चंडीगढ़ में 11 अप्रैल को मौसम गर्म रहने की संभावना है। तापमान 17 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है, हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.